
Haryana News: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 26 अक्टूबर से 7 नवंबर 2025 तक रनवे की मरम्मत और ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम अपग्रेड के कारण हवाई उड़ानों पर रोक रहेगी। इस दौरान केवल पूर्व अनुमति प्राप्त हेलीकॉप्टर उड़ान भर सकेंगे।
सीईओ अजय वर्मा ने बताया कि रनवे-11 और रनवे-29 पर पॉलीमर मोडीफाइड इमल्शन का काम किया जाएगा। साथ ही, ग्राउंड लाइटिंग सिस्टम को अपग्रेड किया जाएगा। इसके अलावा, इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) कैट-2 को भी आधुनिक बनाया जाएगा।
टिकट रिफंड की सुविधा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने सभी एयरलाइंस कंपनियों को सूचित कर दिया है। जिन यात्रियों ने एडवांस में टिकट बुकिंग कराई थी, उन्हें पूर्ण रिफंड दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
अपग्रेड का महत्व
इस अपग्रेड के लिए कोरिया से लगभग 2 करोड़ रुपए का उपकरण मंगवाया जा रहा है। इससे रनवे की लाइटिंग और लैंडिंग सिस्टम और सुरक्षित तथा आधुनिक बन जाएगी।
