Haryana News: रेवाड़ी के बावल क्षेत्र के गांव से चार दिनों से लापता 19 साल की युवती का शव शनिवार को रूध गांव के जोहड से बरामद हुआ। युवती जोहड में कैसे पहुंची इसका पता नहीं चल पाया है।Haryana News
रेवाड़ी के उत्तम नगर निवासी युवती के भाई ने बताया कि 1 अक्टूबर की शाम करीब 7 बजे वह सब्जी लेने गया था। जब वह घर लौटा तो उसकी करीब 19 वर्षीय बहन घर पर नहीं थी। परिजनों ने अपने स्तर पर आसपास उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसने बावल थाने में बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई।Haryana News
जानिए कैस हुई पहचान: भाई ने बताया कि शनिवार सुबह ग्रामीणों ने जोहड़ में शव पड़े होने की सूचना दी। वही पास में बहन की चप्पल पड़ी थी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत बावल थाने में दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने उसकी तलाश के लिए कोई प्रयास नहीं किया।Haryana News

