बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा के इस गांव में बन रहा बायोडायवर्सिटी पार्क, मिलेगा पर्यटन और नेचर का शानदार संगम

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा का गुरुग्राम जिला वैसे तो अपने आईटी हब और मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यहां प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ावा देने की तैयारी की जा…


Haryana News: हरियाणा के इस गांव में बन रहा बायोडायवर्सिटी पार्क, मिलेगा पर्यटन और नेचर का शानदार संगम
Haryana News: हरियाणा के इस गांव में बन रहा बायोडायवर्सिटी पार्क, मिलेगा पर्यटन और नेचर का शानदार संगम
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा का गुरुग्राम जिला वैसे तो अपने आईटी हब और मॉडर्न लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है, लेकिन अब यहां प्राकृतिक सुंदरता को भी बढ़ावा देने की तैयारी की जा रही है। अरावली की तलहटी में बसे कासन गांव में नगर निगम झील निर्माण की एक बड़ी परियोजना पर काम कर रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य पर्यटकों को आकर्षित करना और परिवारों को प्राकृतिक माहौल में समय बिताने का अवसर देना है।

Advertisement

निगम की ओर से इस झील को 14 एकड़ भूमि पर विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में लगभग 5 करोड़ 90 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। इस काम में एसबीआई कार्ड का सहयोग लिया गया है। अभी तक के काम में झील के 10 एकड़ क्षेत्र में साफ जल भर दिया गया है। वहीं शेष 4 एकड़ में पैदल यात्रा के लिए ट्रैक और पार्क विकसित किया जा रहा है। पर्यटकों की सुविधा के लिए पीने के पानी और शौचालय जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। इसके साथ ही ऊर्जा आपूर्ति के लिए सोलर प्लांट भी स्थापित किया गया है।

नगर निगम आयुक्त आयुष सिंह ने जानकारी दी कि अब जल्द ही दूसरे चरण का काम शुरू होगा। इसमें लगभग 6 करोड़ रुपए की लागत से रेस्टोरेंट, मडहाउस और नौका विहार की सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इतना ही नहीं, झील से सटे 25 एकड़ क्षेत्र में बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने की भी योजना है। इससे प्रकृति प्रेमियों को यहां एक नया अनुभव मिलेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

झील परिसर को हरियाली से भरपूर बनाने के लिए 15 प्रकार के फलदार और फूलदार पौधे लगाए गए हैं। पानी की गुणवत्ता को बनाए रखने और सुधारने के लिए जल शोधन यूनिट भी विकसित की जाएगी। दिल्ली के पास होने और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 व केएमपी एक्सप्रेसवे से कनेक्टिविटी होने के कारण यहां पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होने की संभावना है। कुल मिलाकर यह झील गुरुग्राम के पर्यटन नक्शे पर एक नई पहचान बनाने जा रही है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp