गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: VFR रिन्यूअल के बाद हिसार एयरपोर्ट में उड़ान की नई संभावनाएं, जानें पूरा मामला

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हिसार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को विजुअल फ्लाइट रूल्स (VFR) लाइसेंस का रिन्यूअल मिल गया है। यह मंजूरी छह माह के लिए दी गई है। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर वीएफआर…


Haryana News: VFR रिन्यूअल के बाद हिसार एयरपोर्ट में उड़ान की नई संभावनाएं, जानें पूरा मामला
Haryana News: VFR रिन्यूअल के बाद हिसार एयरपोर्ट में उड़ान की नई संभावनाएं, जानें पूरा मामला
Google News Follow us on Google

Haryana News: हिसार महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट को विजुअल फ्लाइट रूल्स (VFR) लाइसेंस का रिन्यूअल मिल गया है। यह मंजूरी छह माह के लिए दी गई है। इससे पहले भी एयरपोर्ट पर वीएफआर की ही मंजूरी थी। अधिकारियों ने बताया कि रिन्यूअल हाल ही में 12 सितंबर को जारी हुई है। एयरपोर्ट ने इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स (IFR) के लिए भी आवेदन किया हुआ है। अगर IFR की मंजूरी मिल जाती है, तो एयरपोर्ट पर नाइट लैंडिंग और खराब मौसम में भी विमान उड़ान भर सकेंगे।

Advertisement

मौजूदा स्थिति और सीमाएँ

वर्तमान में एयरपोर्ट पर लगे नेविगेशन सिस्टम इतने एडवांस नहीं हैं कि कम दृश्यता में विमान उड़ाया जा सके या लैंडिंग कराई जा सके। खराब मौसम या कम दृश्यता के कारण कई बार हिसार से आने-जाने वाली उड़ानें रद्द करनी पड़ती हैं। वर्तमान में यहां दृश्यता लगभग 5500 मीटर होती है, जबकि उड़ान भरने के लिए कम से कम 2800 से 3500 मीटर की आवश्यकता होती है।

VFR और IFR के बीच अंतर

VFR का पूरा नाम विजुअल फ्लाइट रूल्स है। इसके तहत पायलट केवल स्पष्ट और साफ मौसम की स्थिति में दृश्य संकेतों का उपयोग करके उड़ान भरते हैं। उड़ान के दौरान बादलों से आवश्यक दूरी बनाए रखना अनिवार्य है, अन्यथा पायलट के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसके विपरीत IFR (इंस्ट्रूमेंट फ्लाइट रूल्स) में पायलट कम दृश्यता में उपकरणों की मदद से उड़ान भरते हैं। IFR पायलट को सूर्यास्त से सूर्योदय तक उड़ान भरने की अनुमति देता है और खराब मौसम में फ्लाइट संचालन को संभव बनाता है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp