बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हिसार में 2 दिवसीय कृषि मेला! 300 से ज्यादा स्टॉल, नई तकनीक और सरकारी योजनाओं का होगा अद्भुत प्रदर्शन

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: किसानों के लिए अच्छी खबर है। हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। इस…


Haryana News: हिसार में 2 दिवसीय कृषि मेला! 300 से ज्यादा स्टॉल, नई तकनीक और सरकारी योजनाओं का होगा अद्भुत प्रदर्शन
Haryana News: हिसार में 2 दिवसीय कृषि मेला! 300 से ज्यादा स्टॉल, नई तकनीक और सरकारी योजनाओं का होगा अद्भुत प्रदर्शन
Google News Follow us on Google

Haryana News: किसानों के लिए अच्छी खबर है। हिसार स्थित चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) में 21 और 22 सितंबर को दो दिवसीय कृषि मेला आयोजित किया जा रहा है। इस मेले का उद्घाटन मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नवनिर्मित मेला ग्राउंड का भी लोकार्पण करेंगे। इस ग्राउंड में आने वाले लोगों के लिए पक्के रास्ते, हरी घास के मैदान, शौचालय और पेयजल जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध रहेंगी।

Advertisement

HAU के नए मेला ग्राउंड में आयोजित इस कृषि मेले में कृषि औद्योगिक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। मेले में 300 से अधिक कृषि संबंधित स्टॉल होंगे। इनमें खाद, बीज, उर्वरक, कीटनाशक, कृषि उपकरण और पशु चिकित्सा से जुड़ी निजी कंपनियाँ भाग लेंगी। इसके अलावा, विभिन्न विश्वविद्यालयों और सरकारी विभागों के लगभग 100 स्टॉल भी प्रदर्शित होंगे। इन स्टॉलों पर आधुनिक कृषि पद्धतियों, सरकारी योजनाओं और नए तकनीकी उपायों की जानकारी दी जाएगी।

प्रगतिशील किसानों की भागीदारी

मेला में हरियाणा के प्रगतिशील किसान भी अपनी स्टॉल पर जैविक खेती, जहर मुक्त खेती और परंपरागत खेती का प्रदर्शन करेंगे। वे किसानों के साथ अपनी जानकारी साझा करेंगे और नए कृषि तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाएँगे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस दो दिवसीय कृषि मेले में कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा और नलवा से बीजेपी विधायक रणधीर पनिहार भी उपस्थित रहेंगे।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp