बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में तैयार हो रहा हेलिपोर्ट, NCR के श्रद्धालुओं को सालासर और खाटूश्याम यात्रा में होगी बड़ी राहत

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में जल्द ही हेलिपोर्ट बनाया जाएगा। इसके बाद सालासर और खाटू श्याम के लिए हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस सेवा…


Haryana News: हरियाणा में तैयार हो रहा हेलिपोर्ट, NCR के श्रद्धालुओं को सालासर और खाटूश्याम यात्रा में होगी बड़ी राहत
Haryana News: हरियाणा में तैयार हो रहा हेलिपोर्ट, NCR के श्रद्धालुओं को सालासर और खाटूश्याम यात्रा में होगी बड़ी राहत
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में जल्द ही हेलिपोर्ट बनाया जाएगा। इसके बाद सालासर और खाटू श्याम के लिए हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा शुरू की जाएगी। प्रदेश सरकार ने इस सेवा को लागू करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। गुरुग्राम में 23 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है, जो हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) की है। इसे नागरिक उड्डयन विभाग को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, हेलिपोर्ट से फिलहाल दो रूट तय किए गए हैं। पहला रूट गुरुग्राम से खाटू श्याम और दूसरा सालासर धाम के लिए है। हरियाणा सरकार ने राजस्थान सरकार के साथ इस सेवा को लेकर बातचीत भी पूरी कर ली है। भविष्य में अन्य रूट जैसे चंडीगढ़ और हिसार भी प्रस्तावित हैं।

हेलिकॉप्टर टैक्सी शुरू होने से श्रद्धालुओं को समय की बहुत बचत होगी। वर्तमान में सड़क मार्ग से गुरुग्राम से सालासर बालाजी या खाटू श्याम पहुंचने में लगभग 6-7 घंटे लगते हैं। अगर रास्ते में जाम हो जाए तो यह समय और बढ़ सकता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

हालांकि, हेलिकॉप्टर टैक्सी सेवा के माध्यम से यह सफर सिर्फ सवा से डेढ़ घंटे में पूरा होगा। वापसी की यात्रा भी इसी सेवा से होगी। यह सुविधा न केवल गुरुग्राम बल्कि एनसीआर के कई जिलों के लोगों को लाभ पहुँचाएगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp