सोमवार, 2 नवम्बर 2026

Haryana News: CET का फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टर माइंड सहित 6 आरोपित काबू

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टरमाइंड गिरोह सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…


CET का फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टर माइंड सहित 6 आरोपित काबू
CET का फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टर माइंड सहित 6 आरोपित काबू
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। उन्होंने कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) के रजिस्ट्रेशन के नाम पर फर्जी पोर्टल बनाने वाले मास्टरमाइंड गिरोह सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों में 4 उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से और 2 हरियाणा के कुरुक्षेत्र और फतेहाबाद से हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है।Haryana News

Advertisement

जांच से पता चला है कि इस फर्जी पोर्टल का संचालन गोरखपुर से किया जा रहा था। आरोपियों ने 77 लोगों को 22 हजार रुपए की ठगी की है। पुलिस ने इस फर्जी पोर्टल और उससे जुड़े बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है। अभी आरोपियों की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है, और उनसे पूछताछ की जा रही है।Haryana News

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

फर्जी पोर्टल का खुलासा कैसे हुआ?

पोर्टल पर 14 लाख से ज्यादा विजिटर पहुंचें। CET के बनाया गया फर्जी पोर्टल हूबहू HSSC की ऑफिशियल वेबसाइट की तरह डिजाइन किया गया था। अंतर न दिखने की वजह से शुरुआत में यूजर्स को इस पर शक नहीं हुआ। पोर्टल पर दावा किया गया कि 5 जून तक पोर्टल पर 14 लाख से ज्यादा यूजर्स विजिट कर चुके थे।Haryana News

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

फर्जी पोर्टल पर आवेदन के पहले ही फर्स्ट स्टेप पर फीस भरने का ऑप्शन दिया गया। स्कैनर को स्कैन करने पर शो होता है कि यह पेमेंट नीतू कुमारी के नाम वाले एक अकाउंट में जाएगी। जबकि, ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए स्कैनर को स्कैन करने पर पहले अभ्यर्थी की कैटेगरी पूछी जाती है और उसके बाद SBIMOPS के नाम पर UPI पेमेंट होता है।Haryana News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp