बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana News: कटे पेड़ों की भरपाई के लिए गुरुग्राम में लगाए जाएंगे 18 हजार पौधे, जानें पूरा प्लान

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान कटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई अरावली पर्वत के पास…


Haryana News: कटे पेड़ों की भरपाई के लिए गुरुग्राम में लगाए जाएंगे 18 हजार पौधे, जानें पूरा प्लान
Haryana News: कटे पेड़ों की भरपाई के लिए गुरुग्राम में लगाए जाएंगे 18 हजार पौधे, जानें पूरा प्लान
Google News Follow us on Google

Haryana News: ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुका है। इस प्रोजेक्ट के निर्माण के दौरान कटे जाने वाले पेड़ों की भरपाई अरावली पर्वत के पास स्थित कादरपुर गांव में की जाएगी। इसके लिए हरियाणा वन विकास निगम ने लगभग 18 हजार पौधे लगाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस काम के लिए 3.77 करोड़ रुपए का टेंडर जारी किया गया है।

Advertisement

मेट्रो के पहले चरण में कुल 1800 पेड़ों की कटाई होनी है। इसमें से 500 पेड़ मिलेनियम सिटी सेंटर से हीरो होंडा चौक तक और 130 पेड़ हीरो होंडा चौक से सेक्टर-9 तक कटेंगे। इन पेड़ों की जगह पौधे लगाने के लिए गुरुग्राम नगर निगम ने कादरपुर गांव में लगभग 50 एकड़ जमीन मेट्रो रेल लिमिटेड को उपलब्ध कराई है। इस जिम्मेदारी को हरियाणा वन विकास निगम को सौंपा गया है।

इस कार्य को 31 अक्टूबर तक पूरा करना होगा। उसके बाद 1 नवंबर से ठेकेदार को अगले पांच साल तक पौधों की देखभाल करनी होगी। टेंडर में पौधों की सिंचाई और सुरक्षा के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। पहले साल पौधों को हफ्ते में दो बार 20 लीटर पानी देना होगा। दूसरे साल महीने में चार बार 25 लीटर, तीसरे और चौथे साल महीने में चार बार 20 लीटर और पांचवें साल महीने में तीन बार 20 लीटर पानी देना अनिवार्य है। इसके साथ ही दीमक से बचाव के लिए हर वर्ष दो बार दवा का छिड़काव और सुरक्षा के लिए RCC पिलर व तारबंदी करनी होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

कादरपुर गांव में लगाए जाने वाले पौधों की प्रजातियों में पीपल, बरगद, नीम, गूलर, पिलखन, अमलतास, इमली, बेल पत्थर, काला सिरस, सफेद सिरस, खिरनी, देसी कदम, ढाक, शहतूत, जामुन और लसोदा शामिल हैं। यह पहल मेट्रो प्रोजेक्ट के पर्यावरणीय संतुलन को बनाए रखने के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी और आने वाले वर्षों में क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने में मदद करेगी।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp