मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana NCB की बडी कार्रवाई: नशा तस्कर काबू, 20 बोतल प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप बरामद

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana NCB: हरियाणा एनसीबी की रेवाडी यूनिट का एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी यूनिट ने नूह जिले के थाना बिच्छोर एरिया के गाँव सिंगार मे अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार मे…


नूंह के गाँव सिंगार से नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वाणिज्यिक मात्रा का मुकदमा दर्ज।
नूंह के गाँव सिंगार से नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, एन.डी.पी.एस. अधिनियम की विभिन्न धाराओं में वाणिज्यिक मात्रा का मुकदमा दर्ज।
Google News Follow us on Google

Haryana NCB: हरियाणा एनसीबी की रेवाडी यूनिट का एक बडी सफलता मिली है। रेवाड़ी यूनिट ने नूह जिले के थाना बिच्छोर एरिया के गाँव सिंगार मे अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार मे लिप्त एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया।टीम ने उसके पास 20 बोतल प्रतिबंधित नशीली कोडीन सिरप बरामद….

Advertisement

हरियाणा एनसीबी रेवाड़ी यूनिट के इंचार्ज निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सुश्री पंखुरी कुमार के नेतृत्व व उप पुलिस अधीक्षक श्री गजेंद्र र्शमा के निर्देशन में सहायक उप निरिक्षक सुनील कुमार अपनी टीम के साथ थाना बिच्छोर के एरिया मे मौजूद था। तभी गुप्त सूचना मिली कि एक नशा तस्कर गाँव सिंगार मे प्रतिबंधित नशीली दवाइयों की अवैध तस्करी करता है।Haryana NCB

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

अगर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त कार्यवाही की जाए तो आरोपी को प्रतिबंधित नशीली दवाइयों सहित काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने सिंगार गाँव मे मुखबिर के बताए स्थान पर पहुँचकर आरोपी को अवैध नशीली दवाइयों सहित काबू किया। आरोपी की पहचान असद पुत्र अयूब के रूप मे हुई। आरोपी गाँव सिंगार का रहने वाला है।

राजपत्रित अधिकारी को मोके पर बुलाकर तलाशी ली गई तो आरोपी के पास से 20 बोतले प्रतबंधित नशीली कोडीन सिरप बरामद हुई। अतिरिक्त जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की नशे के व्यापार में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी पर थाना बिच्छोर मे एन.डी.पी.एस. अधिनियम कि विभिन्न धाराओं में वाणिज्यिक मात्रा का मुकदमा दर्ज आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। आगे आमजन से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकता हुआ सूचना दे।

भारत सरकार के द्वारा चलाई जा रही नशें संबंधित टोल फ्री नंबर 1933, ऑनलाइन शिकायत पोर्टल मानस (NCBMANAS.GOV.IN) और हरियाणा एनसीबी के टॉल फ्री न. 90508-91508 पर बेफिक्र होकर सूचना दें, ताकि नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp