शनिवार, 24 अक्टूबर 2026

Haryana Khel Maha Kumbh: हरियाणा में खेल महाकुंभ फिर स्थगित! अब अगस्त में होगी प्रतियोगिता

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana Khel Maha Kumbh: हरियाणा में 28 से 30 जुलाई तक होने वाला खेल महाकुंभ एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। इसकी मुख्य वजह 26 और 27 जुलाई को…


Haryana Khel Maha Kumbh: हरियाणा में खेल महाकुंभ फिर स्थगित! अब अगस्त में होगी प्रतियोगिता
Haryana Khel Maha Kumbh: हरियाणा में खेल महाकुंभ फिर स्थगित! अब अगस्त में होगी प्रतियोगिताHaryana Khel Maha Kumbh: हरियाणा में खेल महाकुंभ फिर स्थगित! अब अगस्त में होगी प्रतियोगिता
Google News Follow us on Google

Haryana Khel Maha Kumbh: हरियाणा में 28 से 30 जुलाई तक होने वाला खेल महाकुंभ एक बार फिर से स्थगित कर दिया गया है। इसकी मुख्य वजह 26 और 27 जुलाई को होने वाली कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) और 30 व 31 जुलाई को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (HTET) है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन परीक्षाओं के चलते खिलाड़ियों और अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो इसलिए खेल महाकुंभ की तारीख बदली जाए।

Advertisement

खेल महाकुंभ की शुरुआत पहले 11 जुलाई से होनी थी लेकिन 9 जुलाई को अचानक आदेश जारी कर इसे टाल दिया गया। फिर 28 जुलाई को नई तारीख तय की गई लेकिन अब दोबारा स्थगन से खिलाड़ी निराश हैं और उन्हें अपने हुनर को दिखाने के लिए कुछ और समय इंतजार करना होगा। नई तारीख अगस्त में घोषित की जाएगी।

पैरा एशियन गेम्स के विजेताओं को मिला इनाम

खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने जानकारी दी कि पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले 13 खिलाड़ियों को 19 करोड़ 72 लाख 50 हजार रुपये की राशि जारी की गई है। इसके अतिरिक्त 4 अन्य खिलाड़ियों को 12 करोड़ रुपये का इनाम दिया गया है। राज्य सरकार ने सभी पदक विजेताओं के लिए बड़ा पुरस्कार तय किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:धारूहेड़ा: दिसंबर में मसानी बैराज पर होगा धरना, रणनीति तैयार

पदकों पर मिलती है करोड़ों की पुरस्कार राशि

हरियाणा सरकार स्वर्ण पदक विजेता को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1.50 करोड़ रुपये और कांस्य पदक विजेता को 75 लाख रुपये का पुरस्कार देती है। यह योजना खिलाड़ियों के मनोबल को बढ़ाने और उन्हें उच्च स्तरीय प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में अहम भूमिका निभा रही है।

राज्य में अब तक 1500 खेल नर्सरियां खोली जा चुकी हैं जहां युवा खिलाड़ी नियमित अभ्यास से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीत रहे हैं। गौरव गौतम ने कहा कि हमारी खेल नीति अब दूसरे राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रही है। सरकार खिलाड़ियों की चिकित्सा तक का खर्च उठा रही है।

ये भी पढ़ें:कोसली अनाज मंडी में आज नहीं होगी बाजरे की खरीद, नया शेड्यूल जारी

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp