हरियाणा के फरीदाबाद से शुक्रवार देर रात एक बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के पीएसओ करतार की सर्विस रिवॉल्वर से गोली लगने से मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे सेक्टर-3 स्थित उनके किराए के मकान में हुई।Haryana crime
पुलिस के अनुसार, करतार अपनी सर्विस रिवॉल्वर साफ कर रहे थे, इसी दौरान दुर्घटनावश गोली चल गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवाया गया।Haryana crime
करतार सेक्टर-3 के मकान नंबर 1680 में किराए पर रहते थे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल यह मामला हादसा प्रतीत हो रहा है, लेकिन पूरी घटना की जांच की जा रही है।Haryana crime
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
शव का पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। इस घटना से पुलिस विभाग और स्थानीय लोगों में गहरी स्तब्धता फैल गई है।Haryana crime

