
रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने देर रात एटीएम मशीन तोड़कर नकदी चोरी करने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों और पुलिस की सतर्कता से आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। गनीमत यह रही कि समय रहते कार्रवाई के कारण एटीएम में रखे करीब 24 लाख रुपये सुरक्षित बच गए।Haryana Crime
पुलिस ने बताया कि आरोपी इंजीनियर छैनी और हथौड़ा लेकर देर रात एटीएम बूथ में घुस गया था। उसने पहले शटर का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर मशीन को तोड़ने लगा। जब सुबह ग्रामीणों ने एटीएम का शटर खुला देखा तो उन्हें शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जब एटीएम के अंदर आरोपी को देखा तो बाहर से शटर बंद कर दिया। बाद में पुलिस ने अंदर घुसकर उसे पकड़ लिया।Haryana Crime
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के पास से छैनी, हथौड़ा, प्लास, चाबी पाने समेत कई उपकरण बरामद किए गए हैं। जांच में सामने आया कि आरोपी की पत्नी चंडीगढ़ में सरकारी अध्यापिका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। अ
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
