Haryana crime: हरियाणा के जींद जिले फर्जीवाडा का बडा मामला सामने आया है। इसी के चलते पूर्व इनेलो विधायक रामफल कुंडू के बेटे गगन कुंडू की शिकायत के आधार पर इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
जानिए क्या है मामला: बता दे कि पूर्व विधायक रामफल कुंडू के बेटे, जो पेशे से किसान हैं इंडियन बैंक के चीफ मैनेजर संदीप राठी और उनके सहयोगी गगन कुंडू ने 6 नवंबर 2024 को अलेवा क्षेत्र के बधाना गांव में 70 कनाल 19 मरले जमीन और लेयर फॉर्म की नीलामी के लिए बैंक के माध्यम से विज्ञापन जारी किया।Haryana crime
बैंक ने दावा किया कि जमीन का फिजिकल पोजेशन उनके पास है और उस पर कोई कानूनी कार्रवाई लंबित नहीं है, साथ ही यह सभी भार से मुक्त है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
गगन ने भरोसा कर पहले ही 24.7 लाख रुपए जमा कर दिए। फिर 27 नवंबर 2024 को हुई नीलामी में उसने सबसे ऊंची बोली लगाई। बोली का 25% यानी 37.05 लाख रुपए तुरंत जमा कर दिए। इसके बाद उसे बताया गया कि उसे जमीन का बिक्री सूचना पत्र मिलेगा और बाकी 75% भुगतान करना होगा।
ये मिला गोलमाल: लेकिन बाद में पता चला कि: जमीन पर बैंक का कब्जा नहीं था। जमीन पर पहले से ही अतिक्रमण का केस चल रहा है
जमीन का मालिक कोई और है और वह कोर्ट केस में उलझी हुई है । संदीप राठी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर गगन को धोखा दिया है और उसको झूठे आश्वासन दिए गए ये सोदा किया है।Haryana crime
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

