
Haryana Crime News : हरियाणा के जिला रेवाडी के गांव भाकली में रविवार रात एक 45 वर्षीय व्यक्ति की भाकली व बोहतवास गांव के आधा दर्जन युवकों ने मारपीट करके तथा गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक विरेंद्र की पत्नी आशा ने छह लोगों पर विरेंद्र की हत्या का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में मामला दर्ज कराया है।Haryana Crime News
बता दे कि विरेंद्र रविवार की रात को परिवार में कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस जा रहे सेना में कार्यरत अपने बेटे पवन को कोसली स्टेशन पर छोड़ कर अपने घर भाकली वापस जा रहे थे। रात कि भाकली गांव के भरत, उसके भाई दीपक, भाकली गांव के ही राहुल, कुलदीप तथा बोहतवास गांव निवासी विनय तथा राहुल ने विरेंद्र को रास्ते में श्मशान घाट के पास उसे घेर लिया। सभी ने मिलकर उसके साथ पहले मारपीट कीHaryana Crime News
लेकिन विरेंद्र किसी तरह उनसे छुडवाकर वापिस घर भाग आया। भरत व उसके सभी साथी भरत की कार में पीछे पीछे उनके घर पहुंच गए तथा विरेंद्र से दोबरा से मारपीट करने लगे। इसी बीच उसकी पत्नी, विरेंद्र की मां, बहन व बेटी छुड़ाने उसे लगी । उसके बावजूद वे मारते ही रहेै
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
Firing : इसी बीच उनके सामने ही विरेंद्र को एक युवक गोली मार दी जो उसकी छाती में लगी।
मृतक की पत्नी आशा के अनुसार उनके जेठ सतपाल व सतीश ने विरेंद्र को उठा कर कोसली अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें रेवाड़ी अस्पताल भेज दिया गया। रेवाड़ी अस्पताल के डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
रंजिश को लेकर किया हमला: पत्नी के अनुसार गत छह मार्च को निसान गांव में एक शादी के कार्यक्रम में आरोपितों का विरेंद्र से विवाद हुआ था। अगले दिन युवकों ने उनके पति के नाहड़ रोड़ स्थित सर्विस स्टेशन पर जाकर उनके साथ मारपीट की थी। घटना को लेकर विरेंद्र ने मुकदमा दर्ज कराया था तथा पुलिस ने युवकों को गिरफ्तार भी किया था।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
उसी रंजिश में आरोपितों ने घटना को अंजाम दिया है। पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना के बाद कोसली पुलिस मौके पर पहुंची क्राइम सीन टीम को बुलाया गया। पुलिस ने मौके से दो गोली के खोल व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।Haryana Crime News
छह के खिलाफ मामला दर्ज: पुलिस ने मृतक विरेंद्र की पत्नी आशा बयान पर सभी छह आरोपितों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी भरत विरेंद्र की भाकली गांव में ही रह रही बुआ का पोता है। विरेंद्र के परिवार में मां, पत्नी, एक विवाहित बेटा व एक बेटी है।Haryana Crime News
