बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana Crime: रेवाड़ी में महिला से मंगलसूत्र छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार, दूसरा साथी फरार

Written by: PK Chauhan

Published:

  Haryana Crime:  सीआईए रेवाड़ी ने महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के…


 

Advertisement

Haryana Crime:  सीआईए रेवाड़ी ने महिला से मंगलसूत्र छीनने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला कोटपुतली बहरोड़ के गांव रसनाली निवासी विक्रम के रूप में हुई है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार बताया जा रहा है।

घटना 22 अक्टूबर की शाम की है, जब सेक्टर-4 रेवाड़ी निवासी एक महिला अपनी बेटी के साथ शास्त्री चौक, मॉडल टाउन से कत्याल अस्पताल की ओर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक पीछे से आए और महिला के गले से मंगलसूत्र व एक धागे में बंधे सोने-चांदी के दो लॉकेट झपटकर फरार हो गए। महिला की शिकायत पर थाना मॉडल टाउन पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

सीआईए टीम ने तकनीकी निगरानी और स्थानीय सूत्रों की मदद से वारदात में शामिल आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि वारदात में दूसरा युवक भी शामिल था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी संगठित स्नैचिंग गिरोह का हिस्सा है या नहीं।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp