मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana crime: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 4.18 लाख की ठगी, तीन और आरोपी गिरफ्तार

Written by: सुनील कुमार

Published:

आरोपियों से 48 हजार रुपये नकद, 35 सिम, 26 एटीएम, 4 पासबुक और 18 मोबाइल बरामद रेवाड़ी की साइबर क्राइम पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने डिजिटल…


Haryana crime: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 4.18 लाख की ठगी, तीन और आरोपी गिरफ्तार
Haryana crime: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 4.18 लाख की ठगी, तीन और आरोपी गिरफ्तार
Google News Follow us on Google

आरोपियों से 48 हजार रुपये नकद, 35 सिम, 26 एटीएम, 4 पासबुक और 18 मोबाइल बरामद

Advertisement

रेवाड़ी की साइबर क्राइम पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने डिजिटल अरेस्ट कर 4.18 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के तीन और सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजस्थान के नागौर जिले के गांव मुंद गसोई निवासी विकास खिचड़, नागौर जिले के लुनवा निवासी कमल कुमावत और जयपुर जिले के हाथोज गांव निवासी सूरज सिंह के रूप में हुई है। पुलिस इससे पहले इस मामले में सात अन्य आरोपियों को दबोच चुकी है।

मामला जनवरी का है जब गांव जाहिदपुर निवासी संस्कृत अध्यापक सुधीर सिंह को फोन कर ठगों ने बताया कि उनके नाम से मुंबई में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज हुआ है। खुद को सीबीआई और मुंबई पुलिस से जुड़ा बताकर आरोपी ने उन्हें व्हाट्सएप पर डिजिटल अरेस्ट ऑर्डर भेजा और डराकर अलग-अलग लेनदेन के जरिए कुल 4 लाख 18 हजार 999 रुपये हड़प लिए। बाद में हकीकत सामने आने पर पीड़ित ने साइबर थाना रेवाड़ी में शिकायत दी थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

पुलिस ने अब तक इस गिरोह के नागौर, झुंझुनू, जोधपुर, सीकर और यूपी के अमरोहा व मुरादाबाद जिले से कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ताजा गिरफ्तारी में पुलिस ने आरोपियों से 48 हजार रुपये नकदी, 35 सिम कार्ड, 26 एटीएम कार्ड, 4 पासबुक और 18 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों से गहन पूछताछ जारी है और उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।Haryana crime

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp