बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana crime : हरियाणा में गारमेंट्स व्यापारी हत्याकांड में 3 और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 11 पहुंचे सलाखों के पीछे

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गारमेंट्स व्यापारी दिनेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में सीआईए धारूहेड़ा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार…


Haryana crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी के गारमेंट्स व्यापारी दिनेश कुमार की गोली मारकर हत्या के मामले में सीआईए धारूहेड़ा को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान गांव चिरहाड़ा निवासी हरकेश उर्फ हिमांशु, अमित उर्फ अम्मू और रविंद्र उर्फ चट्टा के रूप में हुई है। इससे पहले इस मामले में एक नाबालिग समेत आठ आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

Advertisement

 

जांच के अनुसार, गांव रानौली निवासी शीशराम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बेटा दिनेश कुमार जलियावास में गारमेंट्स और किराना की दुकान चलाता था। 5 जुलाई 2024 को दिनेश के जन्मदिन पर दुकान के पास कहासुनी हुई थी। पुरानी रंजिश के चलते यह विवाद बढ़ गया और आरोपित शिव कुमार उर्फ एसपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर दिनेश को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।Haryana crime

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस हत्याकांड में पुलिस पहले ही सुनील उर्फ सुम्मी, शिव कुमार उर्फ एसपी, भानु प्रताप उर्फ खोटु, देवेंद्र उर्फ देबु, सचिन उर्फ नैन, हेमेंद्र उर्फ नरेंद्र और अमित उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर चुकी है। अब तीन और आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने कुल 11 आरोपियों को दबोच लिया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में शामिल सभी आरोपियों को कानून के दायरे में लाकर कड़ी सजा दिलाई जाएगी।Haryana crime

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp