
Haryana Bijli Bill: हरियाणा में बिजली किल्लत को लेकर बडे सुधार किए जा रहे है। जिन क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति की समस्या है वहां नए स्टेशन बनाए जाएंगे। इतना ही जहां पर ज्यादा लोढ वहां पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढाई जाएगी।Haryana Bijli Bill
बता दे निगम की ओर इंदाछोई और थारवां गांवों में 33 केवी के दो नए सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं। इन सबस्टेशन से लगभग 40 गांवों को स्थायी रूप से लाभ मिलेगा। जमीन की पहचान कर ली गई है और निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू हो चुका है।Haryana Bijli Bill
मौजूदा व्यवस्था में सुधार: पहले इन गांवों को चंदर और पीरथला के 33 केवी सबस्टेशन से बिजली मिलती थी, जिन पर 20 से अधिक गांवों का लोड था। गर्मियों में लोड बढ़ने से वोल्टेज गिरता था और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या होती थी। नए सबस्टेशन से लोड कम होगा और बिजली की स्थिरता में सुधार आएगा।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इस साल जिले में 11 नए 33 केवी सबस्टेशन बनाए जा रहे हैं, जिनकी लागत लगभग 38.66 करोड़ रुपये है। ये कार्य मि. अग्रवाल ट्रेडर्स द्वारा किया जा रहा है। इनसे करीब 70 गांवों को फायदा मिलेगा।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जैविक खाद, पंचायतों की बढेगी आय
पुराने ट्रांसफार्मरों का विस्तार: हांसपुर की क्षमता 22.5 एमवीए हो जाएगी। दरीयापुर 28 एमवीए और रतिया 30 एमवीए तक पहुंचेगा। तेलीवारा, करंडी, रोझनवाली और बोसवाल जैसे गांवों में ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाई जा रही है।
