सोमवार, 2 नवम्बर 2026

GST Raid: रेवाडी कारोबारी के घर व प्रतिष्ठानों पर रैड, मची अफरा तफरी

Written by: PK Chauhan

Published:

GST Raid हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक कारोबारी दंपती के घर और प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान, टीम ने तीनों स्थानों से…


https://krutidevunicode.com/
https://krutidevunicode.com/
Google News Follow us on Google

GST Raid हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक कारोबारी दंपती के घर और प्रतिष्ठान पर जीएसटी विभाग ने गुरुवार को छापेमारी की है। इस छापेमारी के दौरान, टीम ने तीनों स्थानों से जीएसटी से संबंधित जरूरी रिकॉर्ड जब्त किए हैं, जिनकी जांच अब रोहतक कार्यालय के नियुक्त अधिकारी करेंगे। यह कार्रवाई लगभग 2 0 घंटे तक चली, जिसमें टीम ने विस्तृत रूप से सब कुछ खंगाला।GST Raid

Advertisement

छापेमारी की शुरुआत सुबह 11 बजे हुई, जिसमें लक्ष्मी ट्रेडर्स और वीके इंटरप्राइजेज नामक दो फर्मों के कार्यालय और घर की तलाशी ली गई। इन टीमों का नेतृत्व ईटीओ नीरज गर्ग, नरेश चौधरी और झज्जर से आए ईटीओ अजय मेहता ने किया। सेक्टर-4 स्थित घर पर 12 अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, वहीं राजीव चौक के पास स्थित प्रतिष्ठान पर 10 अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।GST Raid

बता दें कि लक्ष्मी ट्रेडर्स मेटल और स्टील आइटम की मैन्यूफैक्चरिंग करती है, जबकि वीके इंटरप्राइजेज स्क्रैप की खरीददारी का कार्य संभालती है। ये दोनों फर्म पति और पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड हैं, और उनके प्रतिष्ठान भी एक साथ हैं।GST Raid

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

टीम को संदेह है कि दोनों फर्मों ने कैंसिल फर्म के साथ लेन-देन किया है, जिसमें अवैध रूप से गुड्स का ट्रांसफर किया जा सकता है। इस संदर्भ में अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की और पूरे रेड के दौरान किसी को भी बाहर जाने की अनुमति नहीं दी गई। लंबे समय से विभाग इन फर्मों पर नजर रख रहा था।GST Raid

अब जब रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए गए हैं, तो जांच अधिकारी की नियुक्ति रोहतक के कमिश्नर कार्यालय द्वारा की जाएगी, ताकि आगे की जांच की जा सके।GST Raid

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

 

 

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp