मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Gosala Dharuhera : नंदू गौशाला में 14 जनवरी को सम्मान समारोह, गौ सेवा आरक्षण के वाईस चेयरमैन पूर्ण यादव होंगे शामिल

Written by: PK Chauhan

Published:

Gosala Dharuhera: धारूहेड़ा। नंदू गौशाला एवं उपचार केंद्र में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गौशाला का वार्षिक समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर गौशाला चैरिटेबल समिति…


Gosala Dharuhera: धारूहेड़ा। नंदू गौशाला एवं उपचार केंद्र में मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर गौशाला का वार्षिक समारोह एवं सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर गौशाला चैरिटेबल समिति की ओर से आसपास के गांवों में लोगों को आमंत्रण दिया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल होकर गौ सेवा का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकें। समारोह में गौ सेवा आरक्षण हरियाणा के वाइस चेयरमैन पूर्ण यादव और गौरक्षादल हरियाणा के उपाध्यक्ष आचार्य आजाद सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।Dharuhera

Advertisement

गौशाला के प्रधान रोहित यादव ने बताया कि वार्षिक समारोह की तैयारियों को लेकर समाजसेवियों, ग्रामीण पृष्ठभूमि से जुड़े लोगों, सामाजिक संगठनों और उद्योगपतियों से व्यक्तिगत संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गौशाला के संचालन और कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी से सहयोग मांगा जा रहा है। मकर संक्रांति के अवसर पर गौशाला के लिए विशेष योगदान देने वाले समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य लोग भी गौ सेवा के लिए प्रेरित हों।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान गौ रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले गोरक्षक शहीद सोनू यादव फिदेड़ी, गोरक्षक अनिल यादव अलवर, गोरक्षक विक्रांत पाटोदी और गोरक्षक मंगल यादव पंच गांव के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp