बुधवार, 4 नवम्बर 2026

GMDA की बडी पहल: इस शहर में बनेगें दो बडे ओवरब्रिज, जाम से मिलेगा छुटकारा

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अति व्यस्त दादी सती चौक और अंबेडकर चौक…


Haryana News: दिल्ली से सटे गुरुग्राम शहर में ट्रैफिक संचालन को सुगम बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अति व्यस्त दादी सती चौक और अंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई है। दोनों फ्लाईओवर के डिजाइन IT दिल्ली को भेजे जा चुके हैं। गुरुग्राम मेट्रो डिवेलपमेंट ऑथोरिटी (GMDA) ने बताया कि अगले सप्ताह तक वहां से फ्लाईओवर डिजाइन की पुनः निरीक्षण रिपोर्ट मिल जाएगी।GMDA

Advertisement

फ्लाईओवर का डिजाइन और लागत GMDA

GMDA ने बताया कि दादी सती चौक पर 3-3 लेन और अंबेडकर चौक पर 2-2 लेन के फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। करीब 5 महीने पहले इन दोनों फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार करवाई गई थी। इनके निर्माण पर लगभग 111 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इन फ्लाईओवर का डिजाइन द्वारका एक्सप्रेसवे की तर्ज पर बनाया गया है ताकि आसपास के क्षेत्रों की दृश्यता बनी रहे।

वर्तमान में इन दोनों चौराहों पर भीषण ट्रैफिक जाम रहता है। खासकर दादी सती चौक पर पीक आवर्स में वाहन निकालने में लगभग 20 मिनट लग जाते हैं। इस चौक पर गोल चक्कर है और GMDA ने यातायात पुलिस के सुझाव पर यहां ट्रैफिक सिग्नल भी लगाया है। चौक के चारों ओर की सड़कें 3-3 लेन की हैं, जो संकरी होने के कारण ट्रैफिक को और धीमा कर देती हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

GMDA के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लाईओवर बनने से यात्रियों का समय बचेगा और प्रदूषण भी कम होगा। लोग फटाफट अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे और ट्रैफिक जाम में फंसने की परेशानी नहीं होगी। इस परियोजना से शहर के ट्रैफिक संचालन में काफी सुधार आएगा।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp