
Haryana News: धारूहेड़ा के मैन बाजार में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को लेकर विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री के पूर्व आईएएस अधिकारी अभिमन्यु यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में भाजपा रेवाड़ी प्रभारी वंदना पोपली, पार्षद राहुल जोशी, नानक चंद खोला, डीके बंसल, सावन सैनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।Haryana News
आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से किए जा रहे संवाद को सामूहिक रूप से सुनना और उससे प्रेरणा लेना था। स्थानीय आयोजकों ने बताया कि ‘मन की बात’ आज देश के हर कोने में जन संवाद का एक सशक्त माध्यम बन चुका है और यह कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भागीदारी के लिए भी जागरूक करता है।Haryana News
कार्यक्रम का आयोजन मैन बाजार के अलावा धारूहेड़ा के अन्य सार्वजनिक स्थलों, सामुदायिक भवनों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों के सहयोग से भी किया गया, जहां बड़ी संख्या में नागरिक एकत्रित हुए। प्रतिभागियों ने न केवल प्रधानमंत्री मोदी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना, बल्कि उन पर चर्चा भी की।Haryana News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशभर में हो रहे सकारात्मक बदलावों, प्रेरणादायक नागरिकों की कहानियों और विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के बाद लोगों ने पीएम मोदी द्वारा उठाए गए विषयों की सराहना की और कहा कि यह संवाद देश की एकता और विकास को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
