
धारूहेड़ा: कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने बुधवार रात को पैदल गश्त का आयोजन किया। थाना प्रबंधक धारूहेड़ा से विनोद त्यागी और सेक्टर-चार व छह से सचिन कुंडू की अगुवाई में पुलिस टीम ने अपने-अपने क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया।Haryan News
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर समय तत्पर है। उन्होंने कहा कि पैदल गश्त से न केवल पुलिस की सक्रिय उपस्थिति का संदेश जाता है, बल्कि इससे अपराधियों पर भी अंकुश लगता है।Haryan News
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
पुलिस टीम ने क्षेत्र के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों का निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानदारों, व्यापारियों और युवाओं से भी सीधे संवाद किया गया। थाना प्रबंधकों ने लोगों से अपील की कि यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
