
Rewari Crime: रेवाड़ी शहर में स्थित एक होटल में देह व्यापार संचालित कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए (Mahila Manager) होटल की महिला मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब होटल मालिक की भी तलाश कर रही है, जिसे जल्द गिरफ्तार किए जाने की बात कही गई है।
थाना शहर रेवाड़ी पुलिस को 12 जुलाई को सूचना मिली थी कि सरकुलर रोड स्थित नाईवाली चौक (Rewari News) के पास बने होटल ओम रेजिडेंसी में अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं। इस सूचना पर डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविंद्र सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया,
Rewari Crime जिसने बोगस ग्राहक बनाकर होटल में छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से दो महिलाओं को बरामद किया और तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए होटल मालिक व महिला मैनेजर के खिलाफ देह व्यापार से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
जांच अधिकारी के अनुसार, गिरफ्तार की गई महिला मैनेजर को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह में होटल मालिक की भी संलिप्तता सामने आई है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।Rewari Crime
