मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Faridabad News: 60 एकड में बसी नेहरू कॉलोनी खाली कराने का नोटिस, लोग उतरे सडकों पर, गांव में तनाव

Written by: PK Chauhan

Published:

 Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एनआईटी क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी के लगभग आठ हजार मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया…


Faridabad News: 60 एकड में बसी नेहरू कॉलोनी खाली कराने का नोटिस, लोग उतरे सडकों पर, गांव में तनाव
Faridabad News: 60 एकड में बसी नेहरू कॉलोनी खाली कराने का नोटिस, लोग उतरे सडकों पर, गांव में तनाव
Google News Follow us on Google

 Faridabad News: हरियाणा के फरीदाबाद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एनआईटी क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी के लगभग आठ हजार मकानों को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। पुनर्वास विभाग की ओर से यह नोटिस विभाग के नायब तहसीलदार विजय सिंह द्वारा जारी किया गया, जिसमें साफ कहा गया है कि संबंधित जमीन सरकारी संपत्ति है और उस पर किए गए सभी कब्जे अवैध माने जाएंगे। Faridabad News

Advertisement

प्रशासन की तरफ से नेहरू कॉलोनी को खाली कराने के लिए जारी किए गए नोटिस के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। नोटिस मिलने के बाद आक्रोशित लोगों ने विरोध स्वरूप मुख्य चौराहे पर कुछ देर तक जाम भी लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित रहा।

करीब 60 एकड़ क्षेत्र में फैली इस कॉलोनी में हजारों की संख्या में परिवार लंबे समय से रह रहे हैं। अब विभाग ने कब्जाधारियों को 15 दिन की मोहलत दी है, जिसके तहत उन्हें 10 जुलाई से पहले अपने घर खाली करने होंगे। नोटिस में चेतावनी दी गई है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं छोड़ा गया तो प्रशासन बलपूर्वक कार्रवाई करेगा और सभी अतिक्रमणकारियों को हटाया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कब्जाधारी लघु सचिवालय स्थित कमरा संख्या 607 और 608 में उपस्थित होकर अपना कब्जा स्वयं सरेंडर करें। नायब तहसीलदार विजय सिंह ने कहा कि यह भूमि पुनर्वास विभाग की है और इस पर अतिक्रमण करना गैरकानूनी है। उन्होंने बताया कि इस अवैध कब्जे के कारण कई सरकारी विकास योजनाएं बाधित हो रही हैं, जिसे अब किसी भी हालत में रोका नहीं जाएगा। Faridabad News

फिलहाल कॉलोनी में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस बल को एहतियातन तैनात किया गया है ताकि किसी भी स्थिति से निपटा जा सके। प्रशासन ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है, जबकि निवासियों ने कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर आगामी दिनों में प्रदर्शन तेज करने की चेतावनी दी है। Faridabad News
PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp