बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Education News: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में गायत्री मंत्र पर विस्तार व्याख्यान आयोजित

Written by: PK Chauhan

Published:

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बुधवार को एनएसएस और NTF के संयुक्त तत्वाधान में एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती दयावती ने किया और मुख्य वक्ता…


धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बुधवार को एनएसएस और NTF के संयुक्त तत्वाधान में एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया
धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बुधवार को एनएसएस और NTF के संयुक्त तत्वाधान में एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बुधवार को एनएसएस और NTF के संयुक्त तत्वाधान में एक विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती दयावती ने किया और मुख्य वक्ता डॉक्टर सुधीर कुमार शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक (सेवानिवृत्त) CSIR-CEERI इंस्टीट्यूट, पिलानी, राजस्थान का स्वागत किया।Education News

Advertisement

डॉ. सुधीर कुमार ने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र का वैज्ञानिक दृष्टिकोण समझाते हुए इसके अर्थ और महत्व पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि गायत्री मंत्र केवल धार्मिक दृष्टि से ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टिकोण से भी जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और एकाग्रता प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे मंत्र के मूल्यों और शिक्षाओं को अपने व्यवहार एवं संस्कारों में अपनाएं।Education News

कार्यक्रम में डॉ. मनु कुमार ने मुख्य वक्ता का परिचय दिया। समापन अवसर पर एनएसएस प्रभारी डॉ. कविता यादव ने कहा कि जब आध्यात्मिक ज्ञान मनोविज्ञान और विज्ञान के साथ जुड़ता है तो यह विद्यार्थियों को तनाव मुक्त करता है और एक स्वस्थ तथा बौद्धिक समाज के निर्माण में योगदान देता है।Education News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस मौके पर एनएसएस प्रभारी श्री दीपक कुमार, डॉ. सुशीला लंबा, डॉ. भारत भूषण, राजश्री, डॉ. सरिता, डॉ. प्रदीप, डॉ. मीनाक्षी, श्रीमती शिल्पा, डॉ. महेश सहित पूरा कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा। सभी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे व्याख्यान विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।Education News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp