Tuesday, 6 October 2026

धारूहेड़ा: हीरो ओवरब्रिज का काम कब तक होगा पूरा, NHAI ने दी अपडेट

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best24News):दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा के पास वाहन चालकों को जाम की समस्या से जल्द ही राह​त मिलने वाली है। हाइवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक का कहना है…


धारूहेड़ा: हीरो ओवरब्रिज का काम कब तक होगा पूरा, एनएचएआई ने दी अपडेट
धारूहेड़ा: हीरो ओवरब्रिज का काम कब तक होगा पूरा, एनएचएआई ने दी अपडेट
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best24News):दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा के पास वाहन चालकों को जाम की समस्या से जल्द ही राह​त मिलने वाली है। हाइवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक का कहना है मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज को दिंसबर तक पूरा कर देंगे। यानि नए साल पर वाहन चालकों को जाम से राहत मिल सकेगी।

Advertisement
धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास लगा जाम

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास लगा जाम

दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर धारूहेड़ा के पास वाहन चालकों को जाम की समस्या से राहत नहीं मिल पा रही है। सोमवार को एक बार फिर हाईवे पर भयंकर ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। स्थिति यह रही कि महज दो किलोमीटर का सफर तय करने में लोगों को दो घंटे से अधिक समय लग गया।

मालपुरा ओवरब्रिज निर्माण बना जाम की मुख्य वजह
स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों ने बताया कि मालपुरा के पास ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य के कारण हाईवे का ट्रैफिक करीब एक किलोमीटर के दायरे में सर्विस लेन से होकर गुजरता है। अत्यधिक वाहनों के दबाव और संकरी सर्विस लेन के कारण यहां रोजाना सुबह से शाम तक गाड़ियों की लंबी कतारें लगी रहती हैं, जिससे एंबुलेंस और दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी नशा मुक्ति केंद्र का सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने किया औचक निरीक्षण, पढिये मरीजों से क्या बोली

सब्जियों से भरी पिकअप पलटी: बता दे जाम की स्थिति सुबह सुबह उस समय और अधिक गंभीर हो गई जब दिल्ली मार्ग पर सब्जियों से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद सड़क पर सब्जियां बिखर गईं और देखते ही देखते वाहनों की किलोमीटर लंबी कतार लग गई। यातायात पुलिस प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त पिकअप को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू रूप से चालू करवाया गया।

धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास ओवरब्रिज का काम जारी
धारूहेड़ा: दिल्ली जयपुर हाईवे पर मालपुरा के पास ओवरब्रिज का काम जारी

रोज लगता है सुबह शाम जाम: दिल्ली जयपुर हाइवे पर मालपुरा के पास करीब एक से किलोमीटर ये ज्यादा दूरी पर हाईवे का मैन रोड बदं है। यहां पर सिंगल रोड यानि सर्विस लाईन से ही वाहन गुजरते है क्योंकि मैन रोड पर ओवर​ब्रिज का काम जारी है। इसी के चलते यहां पर तीन लाइनों को दबाब बना रहता है। यहीं कारण है यहां हर रोज वाहन चालको जाम से झुजना पड रह है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई, 11 निर्माण और अवैध कॉलोनी पर चला पीला पंजा

कब मिलेगी राहत: हाइवे प्राधिकरण के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने बताया कि मालपुरा के पास बनाए जा रहे ओवरब्रिज का कार्य जोरो पर है । दिसंबर तक यह कार्य पूरा हो गया है। ​कुछ दिन बरसात के चलते कुछ दिन काम नहीं हो सका था। अब काम जोरो पर है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper