
कोसली। विजय एकता मंच के सहयोग से 25 अक्तूबर को गुड़ियानी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया जाएगा। शिविर में 18 सितंबर को आयोजित कैंप में चिन्हित 23 मरीजों के निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन भी कराए जाएंगे।
। विजय एकता मंच के चेयरमैन विजय ने बताया कि शिविर में आंखों की विभिन्न बीमारियों, मोतियाबिंद और चश्मे के नंबर की जांच की जाएगीं । सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम मरीजों की आंखों की जांच करेगी। चेयरमैन जनता से निशुल्क नेत्र जांच शिविर का लाभ उठाने की अपील की हैं
जागरूकता ही बचाव: आजकल आंखों में तरह तरह की बीमारियां हो रही है। ऐसे में समय समय जांच करवाना तथा जागरूकता ही बचाव है। कंप्यूटर व मोबाइल के अत्याधिक उपयोग से छोटे छोट बच्चो की आंखों खराब हो रही है।
ये भी पढ़ेंहरियाणा के इस गांव की सरंपच ने गिनीज बुक के लिए किया दावा, रिकोर्ड देख चौक जाएंगे आप
