Sunday, 11 October 2026

धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज

Written by: सुनील चौहान

Published:

धारूहेड़ा (Best E News)  सोहना रोड, बास रोड और बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाजारों में दुकानों के बाहर सामान…

धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज
धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा (Best E News)  सोहना रोड, बास रोड और बस स्टैंड के आसपास अतिक्रमण के कारण लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखे जाने से सड़क पर आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है। इस समस्या को लेकर शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर लोगों में नाराजगी है। अतिक्रमण इस कदर हो चुका है बाजार वाहनों का तो दूर पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।

Advertisement
धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज
धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज

महिला ने दी​ शिकायत: वार्ड 9 की कमेटी मेंबर भाव्य यादव ने बताया कि उन्होंने करीब एक महीने पहले नगर पालिका सचिव को अतिक्रमण हटाने के लिए शिकायत दी थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका कहना है कि बाजारों में दुकानदारों ने दुकानों के बाहर सामान रखा हुआ है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। बस स्टैंड और आसपास के मार्गों पर जाम लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।

धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज
धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज

एक साल से नही चलाया है कोई अभियान: नगरपालिका की ओर से पिछले एक साल से कोई अतिक्रमण हटाओ अभियान नही चलाया गया है। यही कारण है दुकानदारों के होसले बुलंद होते जा रहे है ओर अतिक्रमण बढता ही जा रहा है। धारूहेड़ा मे ऐसी कोई गली व बाजार नहीं है जहां अतिक्रमण नही हो। लोगो का यह भी आरोप है क्या नपा को शिकायत का इंतजार क्यों, अपने आप अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर क्यों नहीं। इसको लेकर किसी के पास कोई जबाव नही है।

Advertisement

ये भी पढ़ेंहरियाणा कैबिनेट का बड़ा फैसला: लाडो लक्ष्मी योजना की आय सीमा हुई इतनी

धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज
धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज

भाव्या यादव के अनुसार, धारूहेड़ा के बाजारों और गलियों में अतिक्रमण की समस्या लगातार बनी हुई है। उनका आरोप है कि नगर पालिका की ओर से करीब एक साल से अतिक्रमण हटाने के लिए कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया गया है। ऐसे में लोगों को जाम और अतिक्रमण की समस्या से राहत मिलने का इंतजार है।

ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा के वार्ड-4 में चलाया गया विशेष सफाई अभियान, रविवार को स्टेडियम परिसर में होगी सफाई

धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज
धारूहेड़ा में अतिक्रमण से लोग परेशान, देखिए हुए ताजा फोटोज

Encroachment in Dharuhera 4 1

सोमवार को हटाया जाएगा अतिक्रमण

नगर पालिका सचिव सुमित शर्मा ने बताया कि समय-समय पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है। उन्होंने कहा कि अब सोमवार को फिर से अतिक्रमण हटवाया जाएगा। अतिक्रमण को लेकर मुनादी भी करवाई जा रही है।

ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में सांस्कृतिक कार्यक्रम और दीपावली मेला आज

सूचना: हम बनेगें आपकी आवाज! अगर आपकी कोई समस्या, शिकायत, उपलब्धि या कोई प्रोग्राम है तो हमें बताएं। प्रमुखता से होगा प्रकाशित!

#Sunil chauhan Mo- 9416213668  #Mail- sunil.kchauhan73@gmail.com  #whataps- 9416213668/9728713668

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp