
धारूहेड़ा: औद्योगिक कस्बा के भगत सिंह चौक पर बढ़ते अतिक्रमण के कारण पिछले कई दिनों से सुबह-शाम जाम की स्थिति बनी हुई। सड़क के दोनों ओर दुकानदारों और ठेले वालों द्वारा किए गए अतिक्रमण , जगह जगह वाहन चालकों की अवैध पार्किंग के चलते सड़क की चौडाई कम होती जा रही है। जिसके चलते सुबह शाम जाम लगना आम हो गया है। वहीं त्योहार के चलते जाम की समस्या ज्यादा गंभीर बनी हुई है।
सड़क बनी अवैध पार्किग: चौक पर बडी संख्या में वाहन अव्यवस्थित खडे कर देते है जिससे सडक पर निकलना भी मुश्किल होता है। ऐसा नहीं है इसको कहा नहीं जाता लेकिन कुछ वाहन चालक दंबगता के चलते सड़क पर वाहन खडा कर देते है ऐसे जाम ओर गहरा जाता है। लोगों ने इसे वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है ताकि जाम नही लगे।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में पहली बार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन, मसानी स्कूल बना मेजबान
लोगों ने बताया कि भगत सिंह चौके पर आए दिन यहां पर भयंकर जाम लगता है, क्योंकि सड़क किनारे अस्थाई दुकानों, ठेलों और अवैध पार्किंग के कारण कई जगहों पर पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो गई है। लोगों ने कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। जाम हटाने के लिए न तो पुलिस कोई कार्रवाई कर रही है वही न ही नपा अतिक्रमण हटवा रही है।
बुधवार रात को वही गुरूवार को भयकर जाम लगा रहा। जाम की स्थिति के चलते राहगीरों और वाहन चालकों में रोष देखने को मिला। कई लोगों ने बताया कि रोजाना इस चौक से गुजरने में अतिरिक्त समय लग रहा है, जिससे कामकाज और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है। जाम खुलाने लिए न तो पुलिस विभाग तथा अतिक्रमण हटाने के लिए नपा अधिकारी चुप्पी साधे हुए है।
ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
कुछ लोगो ने बताया कि दुकानदार अपनी दुकानों के सामने रेहडी लगवाते है तथा उनके प्रतिदिन रूपए लेते हैं ठेला व रहडी वालों तो मजबूरी बनी हुई कि कभी जगह नहीं है। वही बताया जा रहा है नपा की कुछ कर्मचारी मिले हुए है तो अतिक्रमण हटाते ही नहीं अगर जरूरत पडी तो पहले इनके बता देते है ताकि इन पर कार्रवाई नही हो।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, बधराणा के गांजा तस्कर को 7 साल की कैद
