
Fire News: हरियाणा के भिवानी के नया बाजार में फर्नीचर शोरूम के गोदाम में मंगलवार रात को भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। बताया जा रहा है कि गोदाम में लगभग दो बजे आग लगी। धुआं निकलते देख लोगो ने दमकल का फोन कियां
छह धंटे में आ पर पाया काबू: रात को सूचना दमकल टीम पहुंची। आग की लपते तेज होने के चलते आग काबू पाने के लिए मौके पर एक-एक करके 14 दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ीं। फायर ऑपरेटर भूपेंद्र सिंह और उनकी टीम ने करीब 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण नियंत्रण पाया।
संकीर्ण गली और तंग रास्ता बनी आफत: बता दे कि शोरूम और गोदाम में लकड़ी और प्लाईबोर्ड की अधिक मात्रा होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। संकीर्ण गली और तंग रास्ते के कारण दमकल विभाग की गाड़ियों को आग तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए लगभग 100 मीटर लंबे दो से तीन हौज पाइप बिछाकर पानी की बौछार शुरू की।
ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
जनहानि नहीं, लेकिन भारी नुकसान
इस भयानक अग्निकांड में गनीमत यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि, गोदाम पूरी तरह तबाह हो गया और लाखों रुपये का फर्नीचर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। नुकसान कितना हुआ इसका आंकलन नही लगाया जा सका।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, बधराणा के गांजा तस्कर को 7 साल की कैद
