बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे

Written by: सुनील कुमार

Published:

Rewari crime (Best E News)  बावल पुलिस को एक ओर बडी सफलता मिली है। बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में…


Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
Google News Follow us on Google

Rewari crime (Best E News)  बावल पुलिस को एक ओर बडी सफलता मिली है। बावल आईएमटी के पोस्को चौक पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कसोला थाना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले के गांव मुंगलपुर निवासी मोहित के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Advertisement

पोस्को चौक पर किया था हमला: पुलिस के अनुसार, गांव पातुहेड़ा निवासी अभय उर्फ काला ने 14 जून को शिकायत दी थी कि उसका ट्रांसपोर्ट का काम है। 13 जून को वह शाम के समय पोस्को चौक पर एक चाय की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान पहले बाइक पर दो युवक आए और फिर दो गाड़ियों में सात-आठ अन्य लोग मौके पर पहुंचे। शिकायतकर्ता के अनुसार, उनके हाथों में धारदार हथियार और पाइप थे।

हथियार ने हमला करने का प्रयास: बता दे कि अभय ने आरोप लगाया कि संदीप उर्फ अंटा ने हथियार निकालकर उस पर हमला करने का प्रयास किया। इसके बाद उसके साथियों ने भी मारपीट की। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि उन्हें भाई टिंकू उर्फ छत्रपाल ने उसे मारने के लिए भेजा है और आगे से छत्रपाल के साथ विवाद करने पर जान से मार दिया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, बधराणा के गांजा तस्कर को 7 साल की कैद

तलाश में जुटी पुलिस: शिकायत के आधार पर कसोला थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने पहले गांव पातुहेड़ा निवासी संदीप उर्फ अंटा, सुरेंद्र और यशपाल उर्फ यशु को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए दो डंडे और एक लोहे का पाइप बरामद किया गया था।

आरोपी दो दिन रिमांड पर: पुलिस ने अब मामले में मोहित को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, रिमांड के दौरान वारदात में इस्तेमाल किए गए अन्य हथियारों और गाड़ियों की बरामदगी के साथ फरार आरोपियों के ठिकानों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी और बावल में चला DTP का बुल्डोजर

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp