
रेवाड़ी (Best E News) डीटीपी (DTP) चेतावनी व तोड फोड के बावजूद अवैध प्लोटिंग नही थम रही है। । जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से बुधवार, रेवाड़ी व बावल में अवैध निर्माणों के खिलाफ तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस दौरान गांव सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में कार्रवाई की गई। यहां 16 डीपीसी, 10 चारदीवारी और कच्चे सड़क नेटवर्क को तोड़ा गया।

अवैध मैरिज प्लेस पर भी कार्रवाई’ डीटीवी विभाग की ओर से बावल तहसील के राजस्व क्षेत्र में करीब 3 एकड़ भूमि पर बिना अनुमति विकसित किए जा रहे अवैध मैरिज प्लेस के खिलाफ भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की सहायता से अभियान चलाया गया।
प्लॉट खरीदने से पहले वैधता जांचने की अपील: जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्रों में बिना अनुमति निर्माण न करें। किसी भी कॉलोनी में प्लॉट खरीदने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय से उसकी वैधता की जांच अवश्य कराएं। निर्माण शुरू करने से पहले भी नियमानुसार अनुमति लेना जरूरी है।
ये भी पढ़ें:Rewari crime: बावल IMT मारपीट मामले में एक और आरोपी चढा हत्थे
उन्होंने बताया कि कुछ प्रॉपर्टी डीलर लोगों को झूठे सपने दिखाकर खाली जमीन पर प्लॉट बेच देते हैं। बाद में जब वहां अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई होती है, तो प्लॉट खरीदने वाले लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। इसलिए आमजन को अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचना चाहिए। कॉलोनी की वैधता के संबंध में जिला नगर योजनाकार कार्यालय, रेवाड़ी में किसी भी कार्यदिवस पर जानकारी ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी अदालत का बड़ा फैसला, बधराणा के गांजा तस्कर को 7 साल की कैद
