गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, नवंबर के अंत से शुरू होगी कड़कड़ाती सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Written by: सुनील कुमार

Published:

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब सुहावना हो गया है और ठंड लगातार बढ़ रही है। यहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द…


Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, नवंबर के अंत से शुरू होगी कड़कड़ाती सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी ठंड, नवंबर के अंत से शुरू होगी कड़कड़ाती सर्दी, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
Google News Follow us on Google

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम अब सुहावना हो गया है और ठंड लगातार बढ़ रही है। यहां अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, जल्द ही इस क्षेत्र में शीतलहर की शुरुआत हो सकती है। हालांकि इस बार दिल्ली में ठंड की शुरुआत समय से पहले हुई है, लेकिन अभी तक राजधानी में असली दिल्ली की सर्दी महसूस नहीं हुई है। जिसे लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईएमडी के मुताबिक नवंबर के अंतिम सप्ताह से सर्दी और तेज होने वाली है। इस साल ला-नीना के प्रभाव के कारण दिल्ली में कड़कड़ाती सर्दी पड़ेगी।

Advertisement

आज का मौसम और तापमान

दिल्ली में आज सुबह का आगाज कोहरे के साथ हुआ है। मौसम ठंडा और शुष्क बना हुआ है। पिछले कुछ दिनों की तुलना में ठंड का असर थोड़ा कम हुआ है। हवाओं की दिशा बदलने से तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली है। पहले पछुआ हवाएं चल रही थीं, अब उत्तर-पूर्वी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान अब 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि अधिकतम तापमान 27 डिग्री के आस-पास रहेगा। दिन में खिली धूप से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल रही है।

आने वाले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान फिर से गिरावट पर होगा। न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान में गिरावट के साथ शीतलहर की संभावना बढ़ जाएगी और दिल्ली की असली सर्दी शुरू हो जाएगी। 23 नवंबर से मौसम में बदलाव आएगा और कोहरा भी बढ़ेगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

दिल्ली के आसपास के शहरों का हाल

दिल्ली से सटे गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी ठंड बढ़ रही है। यहां मौसम शुष्क और सुहावना बना हुआ है। दिन में तापमान थोड़ा बढ़ता है लेकिन सुबह-शाम की ठंड कम नहीं होती। गुरुग्राम और फरीदाबाद का न्यूनतम तापमान 11 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। नोएडा और गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान 12 और अधिकतम 26-27 डिग्री तक रहेगा। शाम होते ही तापमान फिर गिरने लगता है और ठंड बढ़ जाती है।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp