मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Haryana crime: दिल्ली निवासी मनोज हत्याकांड सुलझा, धारूहेड़ा पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

Written by: PK Chauhan

Published:

Haryana crime: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जौनियावास गांव…


पुलिस ने सुलझाई दिल्ली निवासी मनोज हत्याकांड की गुत्थी, एक आरोपी गिरफ्तार।
पुलिस ने सुलझाई दिल्ली निवासी मनोज हत्याकांड की गुत्थी, एक आरोपी गिरफ्तार।
Google News Follow us on Google

Haryana crime: थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा पुलिस ने दिल्ली निवासी युवक की हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जौनियावास गांव निवासी विवेक उर्फ विक्की के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Advertisement

डीएसपी हेडक्वार्टर डॉ. रविन्द्र सिंह ने शनिवार को प्रेसवार्ता में बताया कि 29 जुलाई को गांव मालपुरा के पास मऊ रोड पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव की पहचान दिल्ली के मोहन गार्डन, उत्तम नगर निवासी 33 वर्षीय मनोज पुत्र श्याम सुंदर के रूप में हुई। मृतक के भाई भरत ने पुलिस को बताया कि 27 जुलाई को मनोज अपने दोस्त साहुन खान के साथ ननिहाल पाटखोरी से मिलने की बात कहकर निकला था, जिसके बाद उसकी लाश मिली।Haryana crime

मामले में मृतक के परिजनों की शिकायत पर थाना सेक्टर-6 धारूहेड़ा में हत्या का केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विवेक उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में खुलासा किया कि घटना के दिन मनोज और उसके साथी दीपक के बीच शराब के नशे में कहा-सुनी हो गई थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इसी दौरान दीपक ने विवेक को फोन कर मौके पर बुलाया। वहां पहले से दीपक के साथ 4-5 अन्य युवक मौजूद थे। सभी ने मिलकर मनोज से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस अब अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और विवेक से गहन पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मामले में संलिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp