
धारूहेड़ा। श्री राम रामलीला क्लब की ओर से धारूहेड़ा में रामलीला मंचन का शुभारंभ श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका धारूहेड़ा के Vice Chairman अमन राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने रिबन काटकर रामलीला का उद्घाटन किया। पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह रहा।
मंचन के दौरान कलाकारों ने देवर्षि नारद के प्रसंग को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। इसमें दिखाया गया कि अहंकार किस तरह व्यक्ति की बुद्धि को प्रभावित करता है और भगवान की लीला मनुष्य को विनम्रता तथा सदाचार का संदेश देती है। नारद की भूमिका में क्लब के सह-निर्देशक डॉ. अश्विनी शर्मा के अभिनय को दर्शकों ने सराहा।

मुख्य अतिथि अमन राव ने कहा कि रामलीला भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, संस्कारों और भगवान श्रीराम के आदर्शों को आगे बढ़ाने के साथ आपसी भाईचारे और सद्भाव को भी मजबूत करते हैं। क्लब के प्रधान दलीप सिकरवाल ने कहा कि रामलीला के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जाती है। उन्होंने नगरवासियों से आगामी मंचनों में पहुंचकर कलाकारों का उत्साह बढ़ाने की अपील की।
ये भी पढ़ेंधारूहेड़ा में कब बनेगा CHC, तीन साल में तीन बार घोषणा फिर भी इंतजार क्यों ?
क्लब के निर्देशक रत्न चंद चांगवाल ने बताया कि कलाकार प्रत्येक प्रसंग को आकर्षक और जीवंत बनाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। रामलीला धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है तथा क्लब का प्रयास है कि इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ा जाए। कार्यक्रम के दौरान रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर मुकेश शर्मा, मिर्चू सोनी, अमित, उपाध्यक्ष मुकेश चाँगा, सचिव रमेश सिकरवाल, कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, लीलाधर सैन, नवल सैनी, सुभाष अग्रवाल, लक्ष्मण प्रजापत, प्रकाश प्रजापत, अरुण सैन, तरुण शौर्या, सुनील यादव, शेरसिंह प्रजापत, राहुल जोशी, टोनी, मोंटी, गौतम और डॉ. अश्विनी शर्मा सहित अनेक कलाकार एवं गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: आज किन गांवों के किसान बेच सकते बाजरा, पढ़ें शेड्यूल
