रविवार, 1 नवम्बर 2026

DCCW Panchkula Jobs: पंचकूला DCCW में स्टाफ नर्स व लैब तकनीशियन पदों पर भर्ती, जानिए किस दिन तक कर सकते है आवेदन

Written by: सुनील कुमार

Published:

DCCW Panchkula Jobs: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हरियाणा जिला बाल कल्याण परिषद (DCCW) पंचकूला ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे…


DCCW Panchkula Jobs: पंचकूला DCCW में स्टाफ नर्स व लैब तकनीशियन पदों पर भर्ती, जानिए किस दिन तक कर सकते है आवेदन
DCCW Panchkula Jobs: पंचकूला DCCW में स्टाफ नर्स व लैब तकनीशियन पदों पर भर्ती, जानिए किस दिन तक कर सकते है आवेदन
Google News Follow us on Google

DCCW Panchkula Jobs: अगर आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हरियाणा जिला बाल कल्याण परिषद (DCCW) पंचकूला ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। ये भर्तियां अस्थाई एवं संविदा आधार पर की जा रही हैं। इस भर्ती में पुरुष और महिला दोनों वर्ग के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑफलाइन माध्यम से होगी, यानी उम्मीदवार अपना आवेदन डाक के जरिए या खुद जाकर जमा करवा सकते हैं।

Advertisement

पदों की संख्या और वेतन

DCCW पंचकूला में कुल 5 पद भरे जाएंगे। इसमें 4 स्टाफ नर्स के पद और 1 लैब तकनीशियन का पद शामिल है। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 11,170 रुपये से लेकर 13,500 रुपये तक मिलेगा।

शैक्षणिक योग्यता

स्टाफ नर्स पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास B.Sc. नर्सिंग या GNM की डिग्री होनी चाहिए। वहीं लैब तकनीशियन पद के लिए उम्मीदवार B.Sc. इन लैब टेक्नोलॉजी या डिप्लोमा इन लैब की योग्यता के साथ आवेदन कर सकते हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

आयु सीमा और आवेदन शुल्क

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। साथ ही इस भर्ती के लिए किसी भी वर्ग के उम्मीदवार को आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए सबसे पहले दिए गए लिंक से आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें। इसके बाद फॉर्म में अपनी सभी जरूरी जानकारी भरें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा करें। आवेदन फार्म को डाक के माध्यम से या स्वयं जाकर नीचे दिए गए पते पर भेजा जा सकता है:
District Health and Family Welfare Society,
O/o Civil Surgeon, A- Block, 5th Floor, Sector-06, Panchkula

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत 23 नवंबर 2025 से हो चुकी है और अंतिम तिथि 8 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू या कौशल परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

यह भर्ती उन सभी युवाओं के लिए शानदार मौका है जो सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। इसलिए अंतिम तारीख से पहले आवेदन जरूर करें। अधिक जानकारी और आवेदन फॉर्म के लिए आधिकारिक वेबसाइट nhmharyana.gov.in पर जाएं।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp