मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Cyber crime : मोटा मुनाफा कमाने का लालच पडा महंगा, रेवाड़ी में गंवा दिए 5 लाख, यूं काबू आया ठग गिरोह

Written by: PK Chauhan

Published:

Cyber crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव टिंट निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लगभग 4.35 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में…


Cyber crime: साइबर थाना रेवाड़ी पुलिस ने गांव टिंट निवासी एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर लगभग 4.35 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में संलिप्त एक आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान पंजाब निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। आरोपित को रिमांड पर लिया है ताकि गिरोह को पता लगाया जा सके।

Advertisement

लालच देकर विश्वास में लिया: बता दे रेवाड़ी जिले के गांव टींट निवासी सत्यवीर सिंह ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत जुलाई माह में उसके व्हाट्स एप पर एक मैसेज आया था। मैसेज में अपना नाम अन्यना मेहता बताने वाली महिला ने उससे एमयूएफएसएल मैक्स नाम की एपीके फाइल इंस्टाल कराई थी। उसे एप के जरिए ट्रेडिंग करते हुए शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर मोटा प्रोफिट मिलने का लालच दिया गया।

4 लाख 35 हजार रुपये किए ट्रांसफर: बता दे युवक ने 27 जुलाई को एप के जरिए 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। एपीके फाइल पर उसका बैलेंस अपडेट होता रहा। उसके खाते में मोटा प्रोफिट दिखाया गया। उसके बाद उसने कई ट्रांजेक्शन करते हुए कुल 4 लाख 35 हजार 250/- रुपये ट्रांसफर कर दिए। बाद में एपीके फाइल बंद हो गई। फाइल बंद होने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। जिस पर पुलिस ने साइबर थाना रेवाड़ी में ठगी का मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

लिया रिमांड पर: पुलिस ने सोमवार को इस मामले में पंजाब के जिला एसबीएस नगर के नवां शहर बक्करखाना रोड निवासी राजकुमार को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया है। आरोपी के बैंक खाते में ठगी के 50 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे। पुलिस ने आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp