बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Crime News: रेवाड़ी में की थी 3.13 लाख ठगी, झांसी में ऐसे दबोचा गया

Written by: PK Chauhan

Published:

Crime News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी की साइबर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया…


THAGI
साइबर क्राइम
Google News Follow us on Google

Crime News: हरियाणा के जिला रेवाड़ी की साइबर पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 3.13 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के सिदस्वर नगर निवासी अनूप कुमार तिवारी के रूप में हुई है। जबकि इस गिरोह से जुडे एक आरोपी को पहले ही काबू किया जा चुका है।

Advertisement

रेवाड़ी पुलिस ने बताया कि राधा स्वामी कॉलोनी, सेक्टर-3 निवासी लालसिंह ने 31 दिसंबर 2024 सोशल मीडिया पर शेयर मार्केट में निवेश से जुड़े एक विज्ञापन को देखा था। उसने फेसबुक पर दिए गए नंबर पर संपर्क किया।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

उस नंबर पर उसकी बातचीत आर्यन यादव से हुई, उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया। वहां उसे निवेश के बदले भारी मुनाफे का लालच दिया गया और धीरे-धीरे 3.13 लाख रुपये जमा करवा लिए। साइबर थाना पुलिस ने इस गिरोह से जुडे आरोपी अनूप कुमार तिवारी को झांसी से गिरफ्तार किया।Crime News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp