धारूहेड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस किल्लत और बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना

On: March 22, 2026 3:48 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस किल्लत और बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना

धारूहेड़ा: अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में धारूहेड़ा में बढ़ती एलपीजी गैस की कीमतों, गैस सिलेंडर की किल्लत और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।

 

मुख्य बाजार में निकाली रैली, लगे जोरदार नारे: प्रदर्शन के दौरान लोग मुख्य बाजार से रैली निकालते हुए “गैस के दाम कम करो”, “आम आदमी को राहत दो” और “महंगाई पर रोक लगाओ” जैसे नारों के साथ आगे बढ़े। इस दौरान व्यापारियों, महिलाओं और आम नागरिकों ने भी बढ़ती महंगाई से लोगो का जीना मुहाल हो गया है। गैस सिलेंडर न तो समय पर मिल रहे तथा नही बुकिंग हो रहे है।

धारूहेड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस किल्लत और बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना
धारूहेड़ा में कांग्रेस का प्रदर्शन, गैस किल्लत और बढ़ते दामों को लेकर सरकार पर निशाना

एजेसी पर लगी कतारें: विरोध प्रदर्शन के बाद चिरंजीव राव धारूहेड़ा की गैस एजेंसी पहुंचे, जहां उन्होंने गैस लेने के लिए लंबी कतारों में खड़े उपभोक्ताओं से बातचीत की। लोगों ने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद कई दिनों तक सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है, जिससे उन्हें घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। इतना ही शाम को बिना गैस सिलेंडर जाना पड रहा हैं। कुछ समय में ही स्टॉक खत्म हो जाता है।

गैस सिलेंडर की किल्लत और महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन: इस मौके पर चिरंजीव राव ने कहा कि आम आदमी महंगाई की दोहरी मार झेल रहा है। एक ओर एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर समय पर गैस की उपलब्धता भी नहीं । उन्होंने कहा कि हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी ने व्यापारियों, उद्योगों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है।

गैस एजेंसी पहुंचकर लोगों की समस्याएं सुनी: उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर पहुंच गई है और आम जनता का जीवन कठिन होता जा रहा है। सरकार को लोगों की परेशानियों की चिंता नहीं है और हालात ऐसे हो गए हैं कि लोगों को रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Best E News

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है।

WhatsApp

Join Now

Facebook

Follow Now

और पढ़ें