Wednesday, 30 September 2026

रेवाड़ी के स्वागत बोर्ड से CM नायब सैनी की फोटो गायब, जानिए जिलाध्यक्ष ने क्या कहा ?

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी: हरियाणा में भाजपा की फूट एक बार फिर सामने आई है। जहां पहले धारूहेड़ा में विकास बोर्ड से रेवाड़ी के विधायक का नाम गायब था वहीं अब भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष…


रेवाड़ी के स्वागत बोर्ड से सीएम नायब सैनी की फोटो गायब, जानिए जिलाध्यक्ष ने क्या कहा
रेवाड़ी के स्वागत बोर्ड से सीएम नायब सैनी की फोटो गायब, जानिए जिलाध्यक्ष ने क्या कहा
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: हरियाणा में भाजपा की फूट एक बार फिर सामने आई है। जहां पहले धारूहेड़ा में विकास बोर्ड से रेवाड़ी के विधायक का नाम गायब था वहीं अब भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के रेवाड़ी दौरे को लेकर रेवाड़ी में लगाए गए बड़े होर्डिंग-बैनर में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की फोटो व नाम गाय है।बताया जा रहा है कि यह पोस्टर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की ओर से लगवाए गए है। हालांकि, जिस उद्देश्य से यह बैनर लगाए गए थे, वह कार्यक्रम तीन दिन पहले हो चुका है।

किस लिए लगाए थे बोर्ड: बता दे कि रेवाड़ी में दो पहल सकंल्प सेवा यात्रा गुजरात से आई थी। इसी को लेकर
गढ़ी बोलनी रोड पर लगे इन होर्डिंग्स-बैनर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी और रेवाड़ी जिले के तीनों विधायकों की तस्वीरें हैं, केवल सीएम नायब सैनी की ही गायब है। फोटो गायब होने के चलते ये फोटो तेजी से सोशल मिडिया पर वायरल हो रही हैं

जानिए क्यों लगाए थे ये बोर्ड: बता दे रेवाड़ी में स्वागत के लिए ये पोस्टर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली की ओर से लगवाए गए है। ये कार्यक्रम तीन दिन पहले हो चुका है। अभी तक लगे इन होर्डिंग्स-बैनर को नोटिस कर भाजपा संगठन तक मामला पहुंचाया है। इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। बताया जा रह है सीएम के चाहने वाले किसी कार्यकर्ता ने सीएम के पास भी भेज दी है। इसी को लेकर मामला गहराया गया है।

Also Readमालाहेड़ा में शामलात जमीन से उठाई मिट्टी, खनन विभाग ने की बड़ी कार्रवाई !

जिलध्यक्ष् ने क्या कहा: इस मामले में रेवाड़ी जिलाध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली से सवाल किया गया तो उन्होंने सफाई दी कि यह प्रिटिंग वाले की गलती है। उन्होंने पूरी तरह से वैरिफाई करके होर्डिंग बनाने वाले को डिजाइन भेजा था। पहले इतने बोर्ड लगाए गए है वहां पर हर जगह फोटो है।

पहले भी हुआ था ऐसा: बता दे इससे पहले धारूहेड़ा में विकस कार्यो के बोर्ड लगाए गए थे। उन बोर्डो से रेवाड़ी क विधायक लक्ष्मण सिंह का नाम ही गायब था। कहीं दिनो से यह विवाद बना रह है। एक बार फिर अब ये नया विवाद शुरू हो गया।

Also Readहरियाणा में किस शहर में सबसे ज्यादा हुई बारिश, जानिए आगे 7 दिन का मौसम हाल

महज चूक या फिर गुटबाजी: रेवाड़ी में कई जगह होर्डिंग-बैनर लगा गए थे। इन होर्डिंग-बैनर में प्रधानमंत्री से लेकर प्रदेश, जिला संगठन के पदाधिकारियों और तीनों विधायकों तक को जगह दी गई है। ऐसे में मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं होने को लेकर सवाल उठ रहा है कि यह महज प्रिंटिंग या डिजाइन की चूक है या इसके पीछे कोई राजनीतिक संदेश है। फिलहाल ये विष्य चर्चा का बना हुआ है।

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान हरियाणा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 साल का अनुभव है और वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते हैं। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

E-Paper