Wednesday, 25 November 2026

धारूहेड़ा में लावारिस मिला 6 साल का बच्चा

Written by: Beste news

Published:

धारूहेड़ा: यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार दोपहर करीब 6 साल का एक बच्चा मिला है। फिलहाल बच्चे के माता-पिता की पहचान नहीं हो पाई है। बच्चे को थाने में…


धारूहेड़ा में लावारिस मिला 6 साल का बच्चा
धारूहेड़ा में लावारिस मिला 6 साल का बच्चा
Google News Follow us on Google

धारूहेड़ा: यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मंगलवार दोपहर करीब 6 साल का एक बच्चा मिला है। फिलहाल बच्चे के माता-पिता की पहचान नहीं हो पाई है। बच्चे को थाने में बैठाया हुआ है।

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि बच्चे ने ग्रे रंग की निकर और हल्के नीले रंग की शर्ट पहन रखी है। बच्चे के परिजनों की तलाश की जा रही है। जिस किसी व्यक्ति को बच्चे के बारे में जानकारी हो या वह उसके परिजनों को जानता हो, वह संबंधित लोगों से संपर्क कर बच्चे को उसके परिवार तक पहुंचाने में मदद करे।

थाना प्रभारी फूल कुमार ने बताया डायल 112 पर किसी ने सूचना दी थी। टीम ने पहचान के लिए इसे थाना धारूहेड़ा में बैठाया हुआ है। बच्चे की पहचान नहीं हो पाई है। फिलहाल इसकी फोटो को ग्रुपों में शेयर किया गया है अभी तक पहचान हो सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp