
Rewari News : दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर रविवार सुबह सुबह (CM Flying Raid) सीएम फ्लाईंग की ओर से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सतेंद्र और आरटीए विभाग के योगेश कुमार की ओर से हाईवे से गुजर रहे 14 ओवरलोड वाहनों को जब्त कर चालान किया है।
बता दे कि सीएम फ्लाइंग ने दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे (Delhi Jaipur Highway)एनएच-8 पर धारूहेड़ा के पास सुबह सुबह करीब 5 बजे चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान टीम ने ओवरलोड पाए गए 14 वाहनों को जब्त 8 लाख 73 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
फ्लाईंग की सूचना मिली थी सुबह सुबह बडी संख्या में ओवरलोढ वाहन हाईवे से गुजरते है। इसी को आरटीए स्टाफ की साथ हाईवे से गुजर रहे ओवरलोड वाहन को चैक करते कार्रवाई की।
ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना
सीएम फ्लाइंग के इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह ने बताया कि 5 दिन पहले बावल के पास में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे ओवरलोड होने के कारण 73 डंपरों का चालान किया गया। 13 डंपरों को जब्त भी किया गया। जिससे परिवहन विभाग को एक दिन में ही 63 लाख रुपए जुर्माना लगाया था।
