
Chandrma Gochar: चंद्रमा को ज्योतिष में मन और माता का प्रतीक माना जाता है। यह आपकी सोच से लेकर रिश्तों तक और सेहत से लेकर करियर तक हर जगह अपना असर छोड़ता है। चंद्रमा हर ढाई दिन में एक राशि बदलता है लेकिन इतने कम समय में भी बड़े बदलाव ला देता है। 25 नवंबर 2025 की सुबह चंद्रमा मकर राशि में प्रवेश करेंगे और 27 नवंबर दोपहर तक यहीं रहेंगे। यह समय कुछ राशियों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है।
वृषभ राशि
इस राशि के लोगों के लिए चंद्रमा का गोचर नवम भाव में रहेगा। सामान्यतः यह स्थान शुभ माना जाता है लेकिन मकर राशि में शत्रु भाव होने के कारण वृषभ जातकों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। सेहत को लेकर भी सावधानी जरूरी होगी। इन दिनों अनावश्यक खर्च और तनाव बढ़ सकता है इसलिए संभलकर चलें।
मिथुन राशि
चंद्रमा आपका अष्टम भाव सक्रिय करेंगे जिससे मानसिक उतार-चढ़ाव रह सकते हैं। कुछ लोगों को भ्रम की स्थिति सताएगी। करियर से जुड़े बड़े फैसले लेने से बचें। रिश्तों में तकरार और जीवनसाथी से बहस भी संभव है इसलिए धैर्य बनाए रखें।
ये भी पढ़ें:Breaking News : रेलवे का बड़ा फैसला : अब दूसरे विभागों में नहीं जा सकेंगे कर्मचारी
कर्क राशि
आपके सप्तम भाव में चंद्रमा का गोचर रिश्तों में खटास ला सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। कार्यस्थल पर राजनीति से दूरी बनाकर चलें। सेहत के मामले में सर्दी-जुकाम या हल्का बुखार परेशान कर सकता है।
सिंह राशि
इस समय चंद्रमा आपका छठा भाव प्रभावित करेंगे जिससे विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। नौकरी में किसी तरह की बाधा या तनाव की संभावना है। माता-पिता की सेहत पर ध्यान दें। यात्रा के दौरान कीमती सामान की सुरक्षा जरूर करें।
ये भी पढ़ें:हरियाणा पुलिस में हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी साइबर अपराधियों पर भी कसेगा शिकंजा
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लिए चंद्रमा का द्वादश भाव में गोचर चुनौतीपूर्ण हो सकता है। गलत संगति से बचें क्योंकि यह आपकी छवि और करियर दोनों को नुकसान पहुंचा सकती है। विदेश कंपनियों में काम करने वालों को खास सतर्क रहना चाहिए। पेट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं इसलिए भोजन हल्का रखें और पानी ज्यादा पिएं।
