सोमवार, 2 नवम्बर 2026

चंडीगढ़: रिश्वत मामले में फंसे तहसीलदार मंजीत मलिक सस्पेंड, 4 महीने से चल रहा था फरार

Written by: सुनील कुमार

Published:

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फंसे तहसीलदार मंजीत मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंजीत मलिक पिछले चार महीने से फरार था और उसे इनामी…


रिश्वत मामले में फंसे तहसीलदार मंजीत मलिक सस्पेंड, 4 महीने से चल रहा था फरार
रिश्वत मामले में फंसे तहसीलदार मंजीत मलिक सस्पेंड, 4 महीने से चल रहा था फरार
Google News Follow us on Google

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने भ्रष्टाचार के गंभीर मामले में फंसे तहसीलदार मंजीत मलिक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मंजीत मलिक पिछले चार महीने से फरार था और उसे इनामी आरोपी तक घोषित किया जा चुका था। सरकार ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उसे अंबाला डीसी कार्यालय में अटैच कर दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि फरवरी माह में कैथल के गुहला में पदस्थापित तहसीलदार मंजीत मलिक पर एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी का केस दर्ज किया था। ACB ने एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था, लेकिन जैसे ही तहसीलदार मंजीत को इस कार्रवाई की भनक लगी, वह मौके से भाग निकला और तब से फरार था।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

चौंकाने वाली बात यह रही कि फरारी के समय मंजीत मलिक की ड्यूटी नगरपालिका चुनाव में बतौर असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर लगी हुई थी, जिसे वह अचानक छोड़कर अंडरग्राउंड हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने पहले उसका तबादला कैथल के गुहला से भिवानी जिले के तोशाम विधानसभा क्षेत्र (जहां से मंत्री श्रुति चौधरी विधायक हैं) कर दिया था, लेकिन उसकी गिरफ्तारी न होने पर अब उसे सस्पेंड कर दिया गया है। अब देखना होगा कि ACB आगे इस मामले में आरोपी को कब तक हिरासत में ले पाती है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp