Wednesday, 25 November 2026

सड़क पर सावधानी जरूरी, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित घर पहुंचें : SP रेवाड़ी

Written by: Beste news

Published:

रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है…


सड़क पर सावधानी जरूरी, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित घर पहुंचें : एसपी रेवाड़ी
सड़क पर सावधानी जरूरी, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित घर पहुंचें : एसपी रेवाड़ी
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा के दिशा-निर्देशन में रेवाड़ी पुलिस द्वारा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि सड़क पर वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और यातायात नियमों का पालन कर खुद के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा भी सुनिश्चित करें। रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील है कि यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जिंदगी सुरक्षित रखने के लिए हैं। सड़क पर थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है।

Advertisement

वाहन चलाते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान

🔹 हेलमेट जरूर पहनें

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

दोपहिया वाहन चलाते समय चालक और पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी मानक हेलमेट का प्रयोग करें।

🔹 सीट बेल्ट जरूर लगाएं

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में कचरे से तैयार की जाएगी जै​विक खाद, पंचायतों की बढेगी आय

कार में चालक सहित सभी यात्रियों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना चाहिए।

🔹 ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का प्रयोग न करें

मोबाइल पर बात करने या मैसेज देखने से ध्यान भटकता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम: जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त स्टेशनरी और पुस्तकें उपलब्ध करायेगी संस्था

🔹 तेज रफ्तार से बचें

निर्धारित गति सीमा का पालन करें और सड़क व मौसम की स्थिति के अनुसार वाहन चलाएं।

🔹 नशे में वाहन न चलाएं

शराब या किसी अन्य नशे की हालत में वाहन चलाना खुद के साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डालता है।

🔹 रेड लाइट और यातायात संकेतों का पालन करें

रेड लाइट जंप न करें और यातायात संकेतों की अनदेखी न करें।

🔹 रॉन्ग साइड वाहन न चलाएं

कुछ मिनट बचाने के लिए गलत दिशा में वाहन चलाकर अपनी और दूसरों की जान जोखिम में न डालें।

🔹 सड़क पर वाहन खड़ा न करें

सड़क पर या सड़क के किनारे गलत तरीके से वाहन खड़ा करने से यातायात प्रभावित होता है और दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है। वाहन को निर्धारित पार्किंग स्थान पर ही खड़ा करें।

🔹 आगे चल रहे वाहन से उचित दूरी रखें

विशेषकर बारिश, धुंध और खराब मौसम में वाहन चलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें।

🔹 नाबालिगों को वाहन न दें

अभिभावक अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने की अनुमति न दें।

🔹 एंबुलेंस और आपातकालीन वाहनों को रास्ता दें

एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड या अन्य आपातकालीन वाहन आने पर उन्हें तुरंत रास्ता दें।

रेवाड़ी पुलिस की आमजन से अपील है कि सड़क पर जिम्मेदारी से वाहन चलाएं, यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। आपकी छोटी सी सावधानी किसी बड़े हादसे को रोक सकती है।

 

Beste news

खबरें और भी

WhatsApp