बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Haryana में प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री अब सिर्फ ऑनलाइन, बिचौलियों की कमाई पर पड़ा बड़ा असर

Written by: सुनील कुमार

Published:

Haryana की नायब सैनी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त को पारदर्शी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने अब प्राइवेट प्रॉपर्टी की बिक्री…


Haryana में प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री अब सिर्फ ऑनलाइन, बिचौलियों की कमाई पर बड़ा असर
Haryana में प्रॉपर्टी खरीद-बिक्री अब सिर्फ ऑनलाइन, बिचौलियों की कमाई पर बड़ा असर
Google News Follow us on Google

Haryana की नायब सैनी सरकार ने शहरी क्षेत्रों में प्रॉपर्टी खरीद-फरोख्त को पारदर्शी बनाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) ने अब प्राइवेट प्रॉपर्टी की बिक्री और खरीद को अपने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अनिवार्य कर दिया है। इसका मतलब है कि अब जमीन के सभी सौदे सीधे पोर्टल पर होंगे और सरकार की निगरानी में होंगे। इस फैसले से प्रॉपर्टी डीलर्स को बड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि अब बिचौलियों की भूमिका खत्म होने वाली है।

Advertisement

नए नियमों के तहत, पोर्टल पर प्रॉपर्टी लिस्ट करने के लिए विक्रेता को 10 हजार रुपये की नॉन-रिफंडेबल रजिस्ट्रेशन फीस और GST का भुगतान करना अनिवार्य होगा। इसके अलावा, प्रॉपर्टी की मांग की गई कीमत का 0.25% विक्रेता को कमीशन के रूप में देना होगा। जब खरीदार बोली लगाएगा और सबसे ऊंची बोली स्वीकार होगी, तो उसे अंतिम बोली राशि का 0.50% कमीशन देना होगा। विक्रेता को पोर्टल पर केवाईसी दस्तावेज़, कानूनी वारिस की सहमति, प्रॉपर्टी से जुड़े मुकदमों से मुक्त होने का प्रमाण और प्रॉपर्टी का पूरा विवरण देना जरूरी होगा।

बोली प्रक्रिया पूरी होने पर प्रॉपर्टी स्वचालित रूप से खरीदार के नाम ट्रांसफर हो जाएगी और ट्रांसफर परमिशन 90 दिन तक मान्य रहेगी। पोर्टल के जरिए होने वाली डील में विक्रेता और खरीदार की संपर्क जानकारी डील पूरी होने तक गोपनीय रखी जाएगी। हर चरण की जानकारी दोनों पक्षों को मैसेज और ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

HSVP ने इस व्यवस्था को शुरूआती तौर पर पांच बड़े शहरों में लागू किया है। इसमें रोहतक की नीलामी 24 सितंबर, हिसार की 25 सितंबर, पंचकूला की 26 सितंबर और फरीदाबाद की 27 सितंबर को होगी। सरकार के इस फैसले से रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता बढ़ेगी और बिचौलियों का प्रभाव समाप्त होगा। वहीं, प्रॉपर्टी डीलर्स इस फैसले से नाराज हैं क्योंकि उनकी कमाई पर असर पड़ेगा।

सुनील कुमार
About the Author सुनील कुमार

सुनील कुमार (Best E News) हरियाणा की क्षेत्रीय खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वे सामाजिक, प्रशासनिक और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग करते हैं। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र की महत्वपूर्ण घटनाओं, जनसमस्याओं और आम लोगों से जुड़े मुद्दों को पाठकों तक पहुंचाना है। View all posts by सुनील कुमार →

खबरें और भी

WhatsApp