
रेवाड़ी। नई अनाज मंडी रेवाड़ी में (Rewari Mandi Schedule ) फसल खरीद को सुचारू रूप से चलाने और किसानों की सुविधा के लिए मार्केट कमेटी ने 13 से 17 अक्टूबर तक का गांववार साप्ताहिक शेड्यूल जारी किया है। लेकिन अनाज मंडी में बाजरे की आवक बढ़ने और उठान की प्रक्रिया धीमी रहने से खरीद प्रक्रिया लड़खड़ा गई है। मंडियों में फसल के ढेर लगने से जगह कम पड़ गई है और बाजरा सड़क किनारे तक पहुंच गया है। इससे मंडियों में जाम की स्थिति बनी रहती है।
दोनों मंडियों में एक दिन में कुल 42,840 मीट्रिक टन बाजरे की आवक हुई। इसमें रेवाड़ी अनाज मंडी में 21,448 मीट्रिक टन और कोसली मंडी में 21,391 मीट्रिक टन बाजरा पहुंचा। लगातार आवक होने के कारण मंडियों में फसल रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं बच रही है।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी में पराली जलाने पर 30 हजार रुपये तक जुर्माना, FIR भी होगी दर्ज ?
गांव वाइज बाजरा बेचने का शेड्यूल
14 अक्टूबर, बुधवार: बिकानेर, लिसाना, गांगायचा अहीर, गांगायचा जाट, जोनावास, डूंगरवास, रोजका, रसगण, मुंडिया खेड़ा, खिजूरी, मोलावास, कान्हावास, फतेहपुरी, श्योराज माजरा, खलीलपुर, कालाका, मांडेया, देहलावास, गुलाबपुरा और जाडरा।
ये भी पढ़ेंहरियाणा: अनाज मंडी में बाजरा खरीद पर घमासान: MSP से कम रेट में बाजरा बेचने को मजबूर किसान
15 अक्टूबर, गुरुवार: मोहनपुरा, खरसानकी, जैतडावास, गढ़ी अलावलपुर, महेश्वरी, घटाल महनियावास, ओकेडा, सुंदरोज, ढाणी सुंदरोज, बाढ़ सुंदरोज, खोरी, शाहबाजपुर इस्तमुरार, शेखपुर शिकारपुर, किशनगढ़, चांदावास, बूढ़पुर, गिंदोखर, लाखनौर नपुर, बोडिया कमालपुर और अहरौद।
16 अक्टूबर, शुक्रवार: संगवाड़ी, भूड़ला, गुरदास माजरा, कोनसीवास, काठूवास, बिठवाना, कमालपुर, गुजरीवास, भंवाड़ी, जलियावास, करनावास, देवलावास, ढालियावास, चांदपुर, गुज्जीवास, छुरियावास, निगांनियावास, रामपुरा, डालियाकी, नैनसुखपुरा, बिहारीपुर, शाहबाजपुर और पदेयावास।
17 अक्टूबर, शनिवार: डोहकी, मुंडलिया, डाबडी, नयागांव, सहारनवास, लाधुवास अहीर, खडगवास, बंगडवा, भिठेडा, नैचाना, बालावास जाट, चिमनावास, टांकड़ी, सुल्खा, जाट सायरवास, टहना, मस्तापुर, शादीपुर, राजावास, नूरपुर, रायपुर, खेड़ा मुरार और पनवाड़।
ये भी पढ़ेंरेवाड़ी अनाज मंडी: किसानों के लिए जरूरी सूचना, आज इन गावों की होगी बाजरा खरीद
मार्केट कमेटी ने किसानों से निर्धारित दिन के अनुसार ही मंडी में फसल लाने की अपील की है। इससे खरीद व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और किसानों को अपनी उपज बेचने में सुविधा मिलने
