बुधवार, 4 नवम्बर 2026

Breaking News: छात्र योगेश चौधरी को मिला राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा ने किया सम्मानित

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक योगेश चौधरी को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय नेतृत्व…


Breaking News: इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय मीरपुर के पूर्व छात्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के स्वयंसेवक योगेश चौधरी को समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण में किए गए उत्कृष्ट कार्यों एवं उल्लेखनीय नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित “माय भारत राष्ट्रीय सेवा योजना पुरस्कार 2022-23” से सम्मानित किया गया है।

Advertisement

यह सम्मान माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में आयोजित विशेष समारोह में प्रदान किया गया। यह पुरस्कार राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र में देशभर के श्रेष्ठ योगदानकर्ताओं को दिए जाने वाले सर्वोच्च सम्मानों में से एक माना जाता है।

योगेश चौधरी ने समाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें इससे पहले हरियाणा के राज्यपाल द्वारा राज्य स्तरीय एनएसएस पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा विश्वविद्यालय स्तर पर ‘सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक’ और राज्य स्तर पर ‘बेस्ट वॉलंटियर’ का खिताब भी उन्होंने हासिल किया है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक अधिकारी डॉ. मुकेश यादव, पूर्व समन्वयक प्रो. करण सिंह, डॉ. संजय हुड्डा, प्रो. दीपक गुप्ता और वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. रविंद्र सहित विश्वविद्यालय परिवार ने उन्हें बधाई दी। सभी ने योगेश चौधरी के समर्पण और सेवा भाव की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। Breaking News

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp