मंगलवार, 3 नवम्बर 2026

Breaking News: धारूहेड़ा हाईवे से सर्विस लाइन होगी कनेक्टिविटी, प्रोजेक्ट निदेशक ने किया निरीक्षण

Written by: PK Chauhan

Published:

Breaking News: धारूहेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे से सर्विस लाइन की कनेक्टिविटी को लेकर लंबे समय से उठ रही समस्याओं पर आखिरकार विभाग ने संज्ञान लिया है। सेक्टर-6 के पास हाईवे…


धारूहेड़ा : दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस लाइन से कनेक्टिविटी की गंभीर समस्या को लेकर प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने मौके का निरीक्षण किया।
धारूहेड़ा : दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सर्विस लाइन से कनेक्टिविटी की गंभीर समस्या को लेकर प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक ने मौके का निरीक्षण किया।
Google News Follow us on Google

Breaking News: धारूहेड़ा क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे से सर्विस लाइन की कनेक्टिविटी को लेकर लंबे समय से उठ रही समस्याओं पर आखिरकार विभाग ने संज्ञान लिया है। सेक्टर-6 के पास हाईवे से सर्विस लाइन पर उतरने के लिए कोई स्थायी मार्ग न होने और अस्थाई कट पर जलभराव के कारण स्थानीय लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही थी। इस संबंध में जैन मंदिर के संचालक प्रदुमन द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री हर्षवर्धन को ईमेल के माध्यम से की गई शिकायत के बाद मामले में तेजी आई।

Advertisement

शिकायत मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के प्रोजेक्ट निदेशक योगेश तिलक शुक्रवार को मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि अस्थाई मार्ग पर लगातार जलभराव रहता है और हाईवे की ऊंचाई अधिक होने के कारण वाहन पलटने जैसी दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके अलावा, मुख्य मार्ग बंद होने से लोगों को करीब एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना पड़ रहा है, जिससे आमजन और व्यापारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रोजेक्ट निदेशक ने मौके पर मौजूद लोगों को आश्वासन दिया कि जल्द ही सुरक्षित और स्थायी कनेक्टिविटी के लिए नया मार्ग तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मार्ग इस तरह से डिजाइन किया जाएगा कि जलभराव की समस्या न हो और वाहन चालक आसानी से सर्विस लाइन तक पहुंच सकें। विभाग द्वारा जल्द ही काम शुरू किए जाने की संभावना है, जिससे स्थानीय निवासियों को राहत मिल सकेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट का बडा फैसला, मुख्य सचिव पर लगाया जुर्माना

PK Chauhan
About the Author PK Chauhan

मै पीके चौहान पिछले 6 साल में पत्रकारिता में कार्यरत हूं। मेरे द्वारा राजनीति, क्राइम व मंनोरजन की खबरे Best E News पर अपडेट की जाती है। View all posts by PK Chauhan →

खबरें और भी

WhatsApp